सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका राजा रघुवंशी की मां का दर्द, सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा

मेघालय में हनीमून के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गए इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी के घाव एक बार फिर से ताजा हो गए हैं और अपने बेटे के जाने का दर्द एक बार फिर छलक उठा है. पुणे के पास लोहागढ़ किले में मंगेतर केतन अग्रवाल की धक्का देकर हत्या करने के मामले ने उनके पुराने जख्मों को एक बार फिर से कुरेद दिया है.

raja raghuvanshi mother

मेघालय में हनीमून के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गए इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी के घाव एक बार फिर से ताजा हो गए हैं और अपने बेटे के जाने का दर्द एक बार फिर छलक उठा है. पुणे के पास लोहागढ़ किले में मंगेतर केतन अग्रवाल की धक्का देकर हत्या करने के मामले ने उनके पुराने जख्मों को एक बार फिर से कुरेद दिया है.

विज्ञापन

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उमा रघुवंशी ने पुणे हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल की तुलना अपनी बहू सोनम रघुवंशी से की. उन्होंने आरोप लगाया कि सिया गोयल कुछ और नहीं बल्कि उनकी बहू सोनम का ही छोटा रूप है.

विज्ञापन

सोनम रघुवंशी ने की थी राजा रघुवंशी की हत्या

गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. हाल ही में एक निचली अदालत ने जांच में कुछ तकनीकी कमियों का हवाला देते हुए सोनम को सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया है, जिस पर राजा रघुवंशी की मां ने कड़ी आपत्ति जताई है.

छलका राजा रघुवंशी की मां का दर्द

भावुक होते हुए उमा रघुवंशी ने कहा कि केतन अग्रवाल का मामला बिल्कुल उनके बेटे राजा रघुवंशी के मामले जैसा ही है. दोनों मामलों में समानताएं गिनाते हुए उन्होंने कहा जिस तरह सोनम रघुवंशी ने पूरी प्लानिंग की थी और बाद में एक झूठी कहानी बुनी ठीक उसी तरह सिया गोयल ने भी साजिश रची और अपने ही मंगेतर को पहाड़ी से नीचे धकेल दिया. उन्होंने आगे कहा, मैं उस मां का दर्द बहुत अच्छी तरह से समझ सकती हूं, क्योंकि मैं खुद आज तक अपने बेटे को खोने के दर्द से उबर नहीं पाई हूं.

विज्ञापन

सोनम को मिली जमानत दे रही गलत संदेश

वहीं, उन्होंने आरोप लगाया, ‘सोनम को मिली जमानत समाज में एक बहुत गलत संदेश दे रहे हैं. इससे अपराधियों का हौसला बढ़ेगा. अब आरोपियों को लगने लगा है कि वे इतना बड़ा अपराध करने के बाद भी अगर पकड़े गए तो आसानी से जेल से बाहर आ जाएंगे. पहली बात तो उन्हें पकड़े जाने का कोई डर नहीं रह गया है और अगर वो पकड़े भी गए तो वे सोचेंगे कि जब सोनम छूट सकती है तो हम भी छूट जाएंगे.’

विज्ञापन

किसी के बेटे की जान मत लो

सिया गोयल और सोनम रघुवंशी जैसी युवतियों के रवैए पर उन्होंने कहा, “अगर लड़कियों को शादी नहीं करनी है तो मत करें, लेकिन किसी के बेटों की जान तो मत लें. कृपया अपने माता-पिता से बात करें, लेकिन किसी की हत्या करने का अधिकार आपको नहीं है.”

सोनम रघुवंशी को अदालत से जमानत मिलने पर उमा रघुवंशी ने गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों के आरोपियों को बिना किसी देरी के सख्त सजा मिलनी चाहिए, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हो रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ