Raja Raghuvanshi Murder Case : मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी राज समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेघालय की पुलिस सभी को शिलॉन्ग ले आई, जहां उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। इस बीच शिलॉन्ग एसपी विवेक सिएम ने इस हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
शिलांग एसपी विवेक सिएम ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राजा-सोनम रघुवंशी की शादी के 11 दिन पहले ही राज ने हत्या की साजिश रच दी थी। सोनम और राज ने फरवरी में यह प्लान बनाया था कि शादी के बाद हनीमून और फिर कत्ल के बाद गायब हो जाएंगे। पहला प्लान कत्ल का गुवाहाटी था, लेकिन प्लान फेल होने पर शिलॉन्ग में राजा रघुवंशी मारा गया। तीन बार कत्ल करने का प्रयास किया गया, लेकिन किलर्स असफल हो गए और चौथी बार में हत्या कर पाए।
यह भी पढ़ें : Raja Raghuwanshi Murder: सोनम-राज की वाट्सऐप चैट लीक, मर्डर की प्लानिंग आई सामने
बचने के लिए सोनम ने पहना था बुर्का
उन्होंने बताया कि राजा की हत्या के बाद सोनम पीड़िता के तौर पर सिलीगुड़ जाने वाली थी। हत्या के बाद सोनम ने बुर्का पहना, ताकि उसे कोई पहचान न सके। यह बुर्का राज ने विशाल को दिया था। प्लान था कि सोनम नदी में बह गई, यह दिखाया जाता या एक और हत्या कर स्कूटी के साथ जलाया जाता, जो स्कूटी सोनम ने किराए पर ली थी।
राज कुशवाहा है राजा मर्डर केस का मास्टरमाइंड
एसपी शिलॉन्ग ने बताया कि राजा मर्डर केस का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है, सोनम ने उसका साथ दिया। एसआईटी ने अपनी जांच शुरू की है। पहले दिन की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। तीनों आरोपी राज और सोनम के दोस्त हैं, जिसमें एक राज का चचेरा भाई था। दोस्ती के कारण तीनों आरोपी हत्या में शामिल हुए। तीनों आरोपी भी 19 मई को गुवाहाटी आ गए थे।
पॉर्किंग लॉट में राजा को मारा
उन्होंने आगे कहा कि पार्किंग लॉट में जब राजा टॉयलेट के लिए गया तो तीनों आरोपी ने उसकी हत्या की। सोनम वहीं पर थी और लाश खाई में फेंक दी। यह सबकुछ दोपहर 2 बजे से लेकर 2.18 बजे के बीच हुआ। 2.18 बजे चारों आरोपी मर्डर स्पॉट से चले गए। सोनम ने जो रेनकोट पहना था, वो आकाश को दिया, क्योंकि उसके शर्ट पर खून का धब्बा था।
ऐसे शिलॉन्ग से गाजीपुर पहुंची सोनम
एपी शिलॉन्ग ने आगे कहा कि सोनम टैक्सी से गुवाहाटी आई और फिर आईएसबीटी से सिलीगुड़ी के लिए बस ली। सिलीगुड़ी से दूसरी बस से पटना गई और वहां से बस के जरिए आरा गई। आरा से ट्रेन से लखनऊ गई और लखनऊ से बस से इंदौर गई। वह 26 मई से 8 जून तक इंदौर में रही। जब मीडिया में राजा की हत्या की बात सामने आई तब राज को पता लगा कि तीन लोगों की पहचान की गई है। राज ने सोनम को कहा कि इंदौर छोड़ना ही ठीक है और सिलीगुड़ी जाने को कहा और वहां किडनैपिंग पीड़िता होने का दिखावा करने को कहा।
यह भी पढ़ें : सोनम रघुवंशी ने किन 6 सबूतों को देख कबूला पति राजा की हत्या का गुनाह? चीखें मार-मारकर रोई
उन्होंने आगे कहा कि 8 जून को जब सोनम इंदौर से जाने वाली थी तो दो पुलिस टीम यूपी और मध्य प्रदेश में थी। किसी तरह राज को पता लग गया कि यूपी में किसी ने उसके एक साथी को उठा लिया है तो वो परेशान हो गया। राज ने सोनम से कहा कि वह जहां भी है, परिवार को फोन करके कहो कि किसी ने किडनैप किया, मैं किसी तरह बच गई, पीड़ित बनो। इस तरह गाजीपुर में पूरा मामला सामना आया।
सुपारी का नहीं मामला
शिलांग एसपी विवेक सिएम ने आगे कहा कि यह मामला सुपारी का नहीं है। राज ने 50 हजार रुपये खर्चे के लिए दिए थे। इस हत्याकांड में राज मास्टरमाइंड है और सोनम पार्टनर थी। दो जून को जब राजा की लाश मिली, उस दिन सोनम इंदौर में थी। हमारे पास बहुत से सबूत हैं। 90 दिन से पहले चार्जशीट फाइल कर देंगे।
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
29 mins agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
55 mins agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
1 hr ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
5 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
5 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
5 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines