Railway Recruitment 2024 RRC to fill 400 vacancy: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आज आनी 16 अगस्त 2024 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। आमतौर पर सरकारी नौकरी पाने के लिए कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा से गुजरना पड़ता है। मगर RRC के इन पदों के लिए परीक्षा नहीं होगा।
कब से कब तक भरें फॉर्म?
RRC नॉर्दन रीजन ने अप्रेंटिस के 4096 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2024 से 16 सितंबर 2024 के बीच रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 सितंबर है, इसके बाद कोई भी उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेगा।
यह भी पढ़ें- क्या है EOS-08 मिशन? ISRO ने किया लॉन्च, जानें क्या है इसकी खासियत? आपदा में होगा मददगार
कहां करें आवेदन?
RRC में अप्रेंटिस के पद का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नॉर्दन रीज की औपचारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर आवेदन करना होगा। इसी वेबसाइट पर मौजूद ऑफिशियल नोटिफिकेशन की माध्यम से आप अन्य जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
आयु सीमा
RRC की इस जॉब के लिए अप्लाई करने की आयु सीमा 15 से 24 साल के बीच है। आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल है। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी। इसे आप वेबसाइट पर मौजूद ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- शांतनु सेन कौन? कोलकाता रेप केस पर बोलना पड़ा भारी, एक्शन में आईं ममता ‘दीदी’
आवेदनकर्ता की योग्यता
अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से 10वीं पास करना जरूरी है। इसी के साथ उम्मीदवार के 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशक नंबर होने चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट के पास आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
RRC के इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 100 रुपये शुल्क देना अनिवार्य है। वहीं एससी, एसटी, पीडब्यूबीडी और महिला कैंडिडेट्स के लिए आवेदन बिल्कुल फ्री होगा।
मेरिट के आधार पर होगा सेलेक्शन
बता दें कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा। 10वीं और आईटीआई डिप्लोमा के अंकों के आधार पर कैंडिडेट्स को तवज्जो दी जाएगी। वहीं अगर दो कैंडिडेट के नंबर सेम हुए, तो ज्यादा उम्र वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता मिलेगी। इसके अलावा जिस उम्मीदवार ने 10वीं की परीक्षा पहले पास की है, उसका चयन पहले होगा।
यह भी पढ़ें- UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, मुलायम-अखिलेश को भी छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 mins agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
25 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
12 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines