हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'राहुल गांधी का दिमाग उनके एक्टिविस्ट सलाहकारों ने हाईजैक कर लिया है…', किरेन रिजिजू ने साधा LoP पर निशाना

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का दिमाग एक्टिविस्ट सलाहकारों ने हाईजैक कर लिया है और वे संसद में वही बोलते हैं जो उनके सलाहकार उन्हें बताते हैं. इसके अलावा किरेन रिजिजू ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सदन में टी-शर्ट जैसे कैजुअल कपड़ों में आने पर भी सवाल खड़े किए.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का दिमाग एक्टिविस्ट सलाहकारों ने हाईजैक कर लिया है और वे संसद में वही बोलते हैं जो उनके सलाहकार उन्हें बताते हैं. इसके अलावा किरेन रिजिजू ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सदन में टी-शर्ट जैसे कैजुअल कपड़ों में आने पर भी सवाल खड़े किए.

टाइम्स नाउ समिट में हिस्सा लेते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसे लोगों से बातचीत करना ज्यादा आसान लगता है, जिन्होंने संसद में अपनी बात रखते हुए कोई ठोस योगदान दिया हो.

उन्होंने कहा कि ‘निजी तौर पर मुझे राहुल गांधी से कोई दिक्कत नहीं है. हम मिलते हैं बाहर और मीटिंग रूम में भी एक-दूसरे से बात करते हैं, क्योंकि वे विपक्ष के नेता हैं. यह ठीक है, कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन जब आप औपचारिक रूप से सदन के पटल पर बोल रहे होते हैं तो आपको परंपराओं, नियमों और शिष्टाचार का पालन करना चाहिए. ये संसदीय लोकतंत्र के बहुत जरूरी हिस्से हैं.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन राहुल गांधी का दिमान उनके एक्टिविस्ट सलाहकारों ने हाईजैक कर लिया है. वे वही बोलते हैं जो उनके सलाहकार उन्हें बताते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तो उसने कुछ मानकों का पालन किया था और जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन भी किए थे, लेकिन उसके कभी अपनी सीमाएं पार नहीं की.

संसद में राहुल गांधी के अक्सर कैजुएल कपड़ों में आने के बारे में सवाल पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर, किसी को भी उचित तरीके से व्यवहार करना चाहिए, और कपड़े पहनना भी इसी का एक हिस्सा है. मंत्री ने आगे कहा कि उन्हें नियमों और शिष्टाचार को समझने में दिक्कत होती है. जब आप नेता विपक्ष होते हैं, तो आपको एक खास तरीके से व्यवहार करना होता है. शालीन कपड़े पहनना भी इसी का एक हिस्सा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola