Wayanad Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के साथ हो चुकी है। इसके एक दिन बाद ही यानी 20 अप्रैल को कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में पार्टी की जिला समिति के महासचिव पीएम सुधाकरन इस्तीफा देते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं। राहुल गांधी ने पिछला लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड से जीत हासिल की थी और इस बार भी वहीं से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस से भाजपा में गए नेता ने दावा किया है कि राहुल गांधी को इस बार वायनाड में भी हार का सामना करना पड़ सकता है।
‘राहुल खत्म कर देंगे वायनाड में विकास की संभावना’
भाजपा में शामिल होने के बाद सुधाकरन ने कहा कि जिला स्तर के नेता राहुल गांधी से संपर्क नहीं कर सकते। पार्टी के नेताओं की पहुंच से वह दूर हैं। अगर मैं राहुल गांधी से नहीं मिल पा रहा हूं तो एक आम आदमी कैसे मिलेगा? वायनाड की जनता ने उन्हें 5 साल का समय दिया था। अगर उन्हें फिर से जीत मिली तो वह वायनाड के विकास की संभावनाओं को खत्म कर देंगे। उन्होंने राहुल गांधी को यह ऐलान करने की चुनौती भी दी कि वह अमेठी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि अमेठी सीट से कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान अभी तक नहीं किया है। पिछले चुनाव में राहुल अमेठी से भी लड़े थे लेकिन उन्हें करारी हार मिली थी।
क्या कांग्रेस का बढ़ेगा संकट? 26 अप्रैल को है मतदान
सुधाकरन का बयान बताता है कि राहुल गांधी को लेकर वायनाड में कांग्रेस के नेताओं के बीच ही विवाद की स्थिति बनी हुई है। अगर उनकी बात सच है तो इसका बड़ा खामियाजा उन्हें उठाना पड़ सकता है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले अमेठी में ही राहुल को हरा दिया था। पहले ही सत्ता के सूखे की समस्या से जूझ रही कांग्रेस की मुश्किल तब और बढ़ जाएगी अगर राहुल वायनाड से भी चुनाव हार जाते हैं। बता दें कि वायनाड में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसी दिन केरल की सभी सीटों पर वोटिंग हो जाएगी। यहां राहुल के सामने भाजपा के के. सुरेंद्रन चुनावी मैदान में हैं।
ये भी पढ़ें: कौन थे ठाकुर सर्वेश सिंह? विधायक, सांसद और सफल कारोबारी
ये भी पढ़ें: NDA गठबंधन में तकरार, महाराष्ट्र में क्या चल रहा सियासी ‘खेल’?
ये भी पढ़ें: कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, सूरत में प्रत्याशी का नामांकन कैंसिल
संबंधित खबरें
90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
34 mins agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
49 mins ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
13 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
14 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
15 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
16 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines