Rahul Gandhi Video: सांसदी बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर जोरदार भाषण दिया। लेकिन राहुल गांधी ने संसद परिसर में जाने से पहले ही सोशल मीडिया सुर्खियां बटोर ली। जब वे संसद जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी के सामने एक स्कूटी सवार लड़खड़ाकर गिर गया। राहुल गांधी की नजर पड़ी तो वे तुरंत गाड़ी से उतरकर उसके पास पहुंच गए। पूछा कि आपको चोट तो नहीं लगी। मदद करने के बाद राहुल गांधी संसद गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi जिस बंगले में लौट रहे उसमें क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं, कैसे मिलता है सरकारी आवास?
देखिए VIDEO…
जानें क्या था पूरा मामला?
दरअसल, जब राहुल गांधी संसद की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने सड़क पर स्कूटी सवार को गिरते हुए देखा। इस पर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और दौड़कर स्कूटी सवार के पास पहुंचे। राहुल के पीछे-पीछे उनके गार्ड्स भी पहुंचे। राहुल ने स्कूटी सवार से पूछा कि आपको चोट तो नहीं लगी? कांग्रेस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर ‘जननायक’ शीर्षक के साथ पोस्ट किया है।
राहुल के फ्लाइंग किस पर विवाद
राहुल गांधी ने सांसद में बुधवार को जोरदार भाषण दिया। उन्होंने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने मणिपुर में भारत माता की हत्या कर दी है और अब हरियाणा में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा नहीं किया है। उनके लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है। मणिपुर दो हिस्सों में बंट गया है। सरकार की राजनीति ने मणिपुर में भारत माता की हत्या कर दी है।
राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर के लोगों की हत्या करके, आप भारत माता के हत्यारे हैं। आप देशद्रोही हैं, देशभक्त नहीं। संबोधन के बाद राहुल गांधी ने सदन में फ्लाइंग किस हवा में उछाली। इस पर विवाद शुरू हो गया है। राहुल गांधी के खिलाफ छह महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से शिकायत की है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
5 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
5 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
5 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
7 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
9 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
10 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
13 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines