Rahul Gandhi Taunt PM Modi Panauti: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत की हार पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने पीएम मोदी को ‘पनौती’ कहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का स्टेडियम में जाना अपशगुन साबित हुआ। वे नहीं जाते तो हम विश्व कप जीत जाते।
राहुल गांधी ने विश्व कप में हार के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी के आने से पहले भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन जैसे ही वे स्टेडियम पहुंचे वैसे ही हमारी टीम की स्थिति खराब होने लगी।
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का वीडियो वायरल
कांग्रेस सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया है। जिसमें राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि हमारे लड़के (खिलाड़ी) विश्व कप जीत जाते, लेकिन ‘पनौती’ ने उन्हें हरा दिया। हालांकि, राहुल गांधी ने विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के बाद टीम इंडिया की सराहना की थी।
ऑस्ट्रेलिया से भारत को मिली थी हार
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। हार के बाद करोड़ों फैंस का दिल टूट गया। क्योंकि सभी भारतीयों को जीत के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं था। हार से क्रिकेट प्रेमी काफी नाराज हो गए।
फाइनल मुकाबला देखने स्टेडियम पहुंचे थे पीएम मोदी
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने स्टेडियम पहुंचे थे। उनके साथ अस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री भी मौजूद थे। हार के बाद पीएम मोदी ड्रेसिंग रूम पहुंचकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया था।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
26 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
32 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines