मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के नेता हाई टी के लिए इकट्ठा हुए. इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले समेत कई सांसद शामिल रहे. चाय पर चर्चा के बाद इंडिया ब्लॉक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना ही विपक्ष का मिशन है और इस संघर्ष में सभी साथ खड़े रहेंगे. ”कल आपने जो देखा, वो सिर्फ यहां खड़ी राजनीतिक पार्टी की आवाज नहीं थी, बल्कि भारत के लोगों की आवाज थी. हम दिल्ली और पूरे भारत के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जो हमारे साथ खड़े रहे और उस चीज का विरोध किया जो हो रहा है. यह हमारे बारे में नहीं है.यह भारत के लोगों के भविष्य के बारे में है, और हम सब मिलकर इस देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने के लिए आखिर तक लड़ेंगे.”
‘लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ”आप सभी जानते हैं कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने किस तरह लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की है. यह साफ तौर पर BJP, अमित शाह और पीएम मोदी की साजिश है. लोकतंत्र को बचाने के हमारे संकल्प में हम एकजुट हैं और इसे हासिल करने के लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी, हम देंगे. ये गांधी जी, लोहिया जी, भगत सिंह और कर्पूरी ठाकुर जी की धरती है. फिर भी, कुछ लोग लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, चुनाव आयोग और खासकर ज्ञानेश गुप्ता तो दस कदम और आगे निकल गए हैं. ज्ञानेश गुप्ता ने जिस तरह एक कठपुतली की तरह काम किया है, उन्हें निश्चित रूप से सजा मिलेगी. ये लोग बच नहीं पाएंगे.”
‘अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े हैं’
NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ”हम इंडिया गठबंधन के हिस्से के तौर पर पूरी ताकत से एक साथ खड़े हैं. हमारा संघर्ष जारी रहेगा क्योंकि इस देश में संविधान को कमजोर किया गया है और यह अभी खतरे में है. हम भारत के संविधान में सभी भारतीयों को दिए गए अधिकारों को बनाए रखने के लिए अपना आंदोलन जारी रखेंगे. एक अकेला व्यक्ति एक सरकार को रिप्रेजेंट करते हुए इन अधिकारों को कुचलने की कोशिश करके बहुत बड़ी गलती कर रहा है. हम इस अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ लड़ने के लिए पूरी ताकत से एक साथ खड़े हैं. हमारा आंदोलन दिल्ली से लेकर जमीनी स्तर तक जारी रहेगा.”
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी CJP ने मांगी इजाजत, क्या दिल्ली पुलिस देगी परमिशन?
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
10 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines