राहुल गांधी बड़ी मुश्किल में फंसे; PMLA कोर्ट ने भेजा समन, पेश होने के आदेश, जानें क्या है मामला?

Rahul Gandhi Jharkhand Court Case: गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्योंकि उन्हें समन जारी करके कोर्ट में पेश होने के आदेश हुए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच यह बड़ी कार्रवाई हुई है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी

विज्ञापन

Rahul Gandhi Summoned by Ranchi Court: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। वे एक मुश्किल में फंस गए हैं, क्योंकि झारखंड के रांची जिले की PMLA कोर्ट ने उन्हें एक बार फिर समन भेजा है। उन्हें कोर्ट में पेश होने के आदेश हैं। मामला गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने से जुड़ा है।

टिप्पणी से नाराज होकर भाजपा समर्थक नवीन झा ने रांची की सिविल कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दी थी। इसी शिकायत पर एक्शन लेते हुए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किए। साल 2018 की बात है, राहुल गांधी ने दिल्ली में टिप्पणी की थी कि भाजपा में अगर मर्डर केस का आरोपी अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में कभी ऐसा हो ही नहीं सकता।

विज्ञापन

राहुल गांधी को दूसरी बार समन जारी हुआ

वहीं मंगलवार को MP-MLA कोर्ट में विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा ने मामले की सुनवाई की। शिकायतकर्ता नवीन झा के वकील बिनोद कुमार साहू ने दलील दी कि राहुल गांधी को समन जारी करके पेश होने का आदेश दिया जाए, ताकि सुनवाई आगे बढ़ाई जा सके। साल 2018 में भी उन्हें समन गया था। 6 साल बाद दूसरी बार अब समन जारी हुआ है।

हाईकोर्ट ने भी राहुल पर लगाया था जुर्माना

बता दें कि पिछले हफ्ते इसी मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार भी लगाई थी। हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता पर एक हजार रुपये जुर्माना भी लगाया था। जुर्माने की कार्रवाई इसलिए की गई थी, क्योंकि राहुल गांधी ने अमित शाह से ही जुड़े मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद जवाब दाखिल करने में देरी की, जबकि हाईकोर्ट ने उनको राहत देते हुए मामले की सुनवाई रोक दी थी, लेकिन राहुल गांधी को मामले में जवाब देने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन

जब बयान दिया, अमित शाह थे भाजपा अध्यक्ष

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2018 में दिल्ली में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। इस अधिवेशन में राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया था। यह बयान उस समय आया था, जब भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह थे। उनके बयान के खिलाफ झारखंड के चाईबारा निवासी भाजपा समर्थक प्रताप कटियार ने MP-PMLA कोर्ट में शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के बयान से भावनाओं को ठेस पहुंची है और अमित शाह की छवि खराब हुई है, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

शिकायत पर एक्शन लेते हुए अप्रैल 2022 में राहुल गांधी के खिलाफ जमानती वारंट भी जारी हुए थे। इस वारंट का राहुल गांधी ने जवाब नहीं दिया था। फरवरी 2004 में फिर से गैर-जमानती वारंट जारी हुए थे, जिनके खिलाफ राहुल गांधी ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। यह मामला अभी भी हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ