'गोली नहीं, केवल आंसू गैस के गोले दागे', राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों पर गोलीबारी का आरोप लगाते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था. सरकार ने राहुल गांधी के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए स्थिति साफ की है. प्रशासन के अनुसार प्रदर्शनकारियों पर कोई गोली नहीं चली, सिर्फ आंसू गैस के गोले छोड़े गए.

jitnedra singh
विज्ञापन

संसद के सत्र और देश के राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल तेज हो गई, जब केंद्र सरकार की ओर से मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर कड़ा जवाब दिया. राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सरकार पर सीधा हमला बोला था. हालांकि, सरकार ने राहुल गांधी के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि छात्रों या प्रदर्शनकारियों पर कोई गोली नहीं चलाई गई है. राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और तथ्याहीन हैं.

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केवल आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया था. सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए तय नियमों का ही पालन किया है.

विज्ञापन

‘शिक्षा व्यवस्था पर RSS का कब्जा…’, पेपर लीक विवाद पर लोकसभा में बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

इससे पहले राहुल गांधी ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और उन पर गोलियां चलाई गईं। राहुल गांधी ने इस पूरी घटना के लिए गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे।

152 पेपर लीक और 750 करोड़ बच्चों का दावा समझ से परे

डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी के उस दावे पर चुटकी ली, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में 152 बार पेपर लीक हुए हैं और इससे लगभग 750 करोड़ बच्चे प्रभावित हुए हैं. मंत्री ने संसद में कहा, “प्रियंका गांधी ने कहा कि 152 दस्तावेज लीक हुए. लेकिन यह आंकड़ा कहां से आया? इसका कोई सबूत या प्रमाण पेश नहीं किया गया.” डॉ. सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि पूरी दुनिया की आबादी ही करीब 8 अरब है, ऐसे में 750 करोड़ बच्चों के प्रभावित होने का दावा समझ से परे है. यह आंकड़ा या तो मनगढ़ंत है, इसके पीछे कोई शरारत है, या फिर यह अज्ञानता को दर्शाता है.

विज्ञापन

पेपर लीक कानून पर भी सरकार ने दिया जवाब

डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि 2024 में बने पेपर लीक विरोधी कानून के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि शायद प्रियंका गांधी ने कानून के लागू होने की प्रक्रिया का ठीक से अध्ययन नहीं किया है. मंत्री ने संसद को बताया कि पिछले दो सालों में इस नए कानून के तहत कुल 52 FIR दर्ज की जा चुकी हैं. इनमें से 29 मामले ‘अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम’ के तहत और 23 मामले ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) के तहत दर्ज किए गए हैं. सरकार पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ