मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ वारंट जारी, 19 सितंबर को कोर्ट में होना है पेश, जानें किस मामले में फंसे कांग्रेस अध्यक्ष?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी हुए हैं और इन वारंट को नहीं मानने पर गैर-जमानती वारंट जारी करने की चेतावी कोर्ट ने दी है. उनके खिलाफ शिकायत बजरंग दल दी हुई है.

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पुलिस वारंट जारी हुआ है. मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बजरंग दल को लेकर दिए गए बयान का है. पंजाब के संगरूर जिले की अदालत ने वारंट जारी किया है और 19 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश उन्हें दिया है. हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ 15 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी हुआ है, लेकिन खड़गे को जमानत खुद कोर्ट में पेश होकर लेनी होगी. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल के सदस्य ने दी थी शिकायत

साल 2023 का मामला है, जब संगरूर निवासी और बजरंग दल सदस्य हितेश भारद्वाज ने उनके खिलाफ शिकायत दी, जिसमें कहा गया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बयान दिया था. उन्होंने बजरंग दल की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से की थी. उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात अपने बयान में कही थी. पहले शिकायत को सिविल माना गया था, लेकिन अब अदालत ने इसे आपराधिक मामला मान लिया है.

पेश नहीं हुए तो गैर-जमानती वारंट आएंगे

पुलिस वारंट में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 19 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया जा सकता है. बता दें कि संगरूर की जिला अदालत के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रमनदीप कौर ने वारंट जारी किया है. वहीं शिकायत करने वाले हितेश हिंदू सुरक्षा परिषद बजरंग दल हिंद के संस्थापक हैं, जिन्होंने खरगे के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दायर किया है.

विज्ञापन

खड़गे ने चुनावी रैली में दिया था बयान

हितेश भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजरंग दल की तुलना देश विरोधी संगठन से करके मानहानि की है. उन्होंने एक चुनावी रैली में कहा था कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने पर बजरंग दल और अन्य देश विरोधी संगठनों को प्रतिबंधित कर देगी, क्योंकि यह दल समाज में नफरत फैलने का काम करते हैं. खड़गे के इसी बयान के खिलाफ हितेश भारद्वाज ने मानहानि का केस दायर किया और खड़गे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ