'बीमा-मुआवजा में फर्क होता है', अग्निवीर अजय कुमार को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

Rahul Gandhi Attak Modi Government : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर अग्निवीर योजना का मुद्दा उठाया। इस बार उन्होंने अग्निवीर अजय कुमार के जरिए मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने बीमा और मुआवजा के बीच का अंतर बताया।

राहुल गांधी हरियाणा के समर में 26 सितंबर से उतरेंगे। फाइल फोटो

राहुल गांधी हरियाणा के समर में 26 सितंबर से उतरेंगे। फाइल फोटो

विज्ञापन

Rahul Gandhi Statement On Ajay Kumar : देश में अग्निवीर अजय कुमार को लेकर सियासत तेज हो गई है। हाल ही में ड्यूटी के दौरान अग्निवीर अजय कुमार की जान चली गई थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बताया कि मुआवजा और बीमा में क्या अंतर है।

केंद्र सरकार ने नहीं दी कोई मदद : कांग्रेस सांसद

विज्ञापन

पिछले दिनों अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने बयान जारी कर दावा किया था कि पहले ही अजय कुमार के परिवार को 98.39 लाख रुपये दे दिए गए हैं। राहुल गांधी ने ADG PI के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की ओर से आज तक अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से अग्निवीर को जो मदद मिलनी चाहिए, वो नहीं मिली है।

सेना को कमजोर नहीं होने देगा इंडिया गठबंधन : राहुल गांधी

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि मुआवजा और बीमा में फर्क होता है। सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से अग्निवीर अजय के परिवार को भुगतान किया गया है। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के लिए जान देने वाले हर शहीद के परिवार का आदर किया जाना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। सरकार कुछ भी कहे, लेकिन यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। इस मुद्दे को वे हमेशा उठाते रहेंगे। INDIA गठबंधन सेना को कभी कमजोर नहीं होने देगा।

विज्ञापन

JDU ने इस योजना की फिर से समीक्षा करने की मांग उठाई

लोकसभा चुनाव हो या संसद, राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना मुद्दा का उठाया था। इंडिया गठबंधन इस योजना के खिलाफ है। साथ ही एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू ने भी इस योजना की फिर से समीक्षा करने की मांग की है। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस ने अग्निवीर स्कीम को लेकर सरकार को घेरा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ