Agnipath Scheme पर पोस्ट को लेकर ट्रोल हुईं Kangana Ranaut, यूजर्स के कमेंट पर भी पलटवार

Kangana Ranaut on Agnipath Scheme: मंडी से सासंद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अग्निपथ योजना को लेकर अपनी राय रखी है। इस योजना का समर्थन करते हुए कंगना ने एक्स पर लंबी-चौड़ी पोस्ट की है। कंगना ने अपने पोस्ट में काफी कुछ कहा है। हालांकि उनके पोस्ट पर अब तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग कंगना को सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने कंगना के इस पोस्ट पर उनसे कई सवाल भी किए हैं।

Kangana Ranaut on Agnipath Scheme

Kangana Ranaut on Agnipath Scheme

विज्ञापन

Kangana Ranaut on Agnipath Scheme: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। कंगना अपने हर बयान में कुछ ना कुछ ऐसा बोल जाती हैं जिसपर बाद में काफी बहस होती है। कई लोग कंगना के सपोर्ट में आते हैं तो वहीं उनको बयानों के चलते कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में लोकसभा सत्र के दौरान अग्निवीर योजना के मुद्दे पर भी कंगना ने अपनी बात रखी है, जिसपर अब लोग कमेंट करके उल्टा कंगना से ही सवाल करने लगे हैं। चलिए आपको बतातें हैं कंगना ने क्या कुछ कहा।

राहुल गांधी ने उठाया ‘अग्निवीरों’ का मुद्दा

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान राहुल गांधी ने अग्निवीरों का मुद्दा उठाया तो संसद में एक बार फिर इसे लेकर बहस छिड़ गई। राहुल ने लुधियाना के रहने वाले अजय कुमार का जिक्र किया जो अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए थे लेकिन इसी साल जनवरी में एक बारूदी सुरंग विस्फोट में उनका निधन हो गया। ये मामला देखते ही देखते इतना गर्म हो गया कि पक्ष-विपक्ष में काफी बहस शुरू हो गई।

विज्ञापन

कंगना रनौत ने रखी अपनी राय

मंडी से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी इस मुद्दे पर ऑपिनियन आया। कंगना ने इस स्कीम की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने इस योजना के सपोर्ट में एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अगर उन्हें भी इस स्कीम के तहत मौका मिला होता तो वो अपनी पर्सनैलिटी और केरेक्टर को और बेहतर बना लेतीं। अब कंगना के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद लोगों के मिक्स रिएक्शन तो आने ही थे। कई लोगों ने कंगना के इस पोस्ट पर कमेंट किया।

कंगना ने की लंबी-चौड़ी पोस्ट

कंगना ने पोस्ट करते हुए लिखा कि- इसे लेकर बिल्कुल सहमती है। मैं भी एक छोटे से गांव से हूं। उस समय मुझमें भी आत्मविश्वास की कमी थी। मैंने भी वो सभी परेशानियों का सामना किया है जिससे गांव के और सरकारी स्कूलों से पढ़े हिंदी माध्यम के छात्रों को गुजरना पड़ता है। लेकिन आर्मी में कुछ समय की सेवा बहुत अद्भुत होती है। यहां थोड़े समय के लिए काम करने से व्यक्तित्व और चरित्र के साथ-साथ अनुशासन भी आता है। इसके अलावा सैनिक बनने का भी मौका हो मिलता है। दुनिया को जीतने के लिए भला और क्या चाहिए होता है। विचार कीजिए, आपको इतनी ट्रेनिंग के लिए मुआवजा भी दिया जा रहा है। काश, मुझे भी ये मौका मिलता। मैं भी एक सैनिक की तरह मजबूत हो पाती। मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से। सोचिए #अग्निवीर योजना को।

विज्ञापन

कंगना के पोस्ट पर भड़के यूजर्स

कंगना के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- चार साल बाद क्या करें? ‘सो कोल्ड सोल्जर’ क्या आपके घर के बाहर गार्ड की नौकरी करेंगे?’ इसके बाद यूजर के इस कमेंट पर कंगना ने भी कमेंट किया और पूछा कि प्राइवेट गार्ड बनने में आखिर क्या गलत है? इसके बाद कंगना ने तो यूजर्स को अच्छा खासा जवाब भी लिख डाला। उन्होंने कहा ‘कि कोई भी नौकरी छोटी या बड़ी नहीं होती। जब डिग्री हासिल करने वाले लोग सड़कों पर डोसा या बिरयानी बेच सकते हैं तो क्या बुराई है पर्सनल गार्ड बनने में।’

Comments on Kangana Ranaut Post

Comments on Kangana Ranaut Post

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ