'देश में आर्थिक तूफान और पीएम बांट रहे टॉफी…', इटली में Melody गिफ्ट पर राहुल गांधी का तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इटली दौरे के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट करने को लेकर निशाना साधा है. राहुल ने कहा कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है, जबकि प्रधानमंत्री विदेश में टॉफी बांटने में बिजी हैं.

Rahul Gandhi Slams PM Modi Italy Visit

Credit: News24

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने PM Narendra Modi पर तीखा हमला बोला है. पीएम मोदी ने इटली दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को Melody टॉफी गिफ्ट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है, लेकिन प्रधानमंत्री विदेशों में टॉफी बांटने और रील बनाने में बिजी हैं. राहुल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, जबकि सरकार गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने में लगी हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने उठाए सवाल

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इटली दौरे पर सवाल उठाया है. राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ ​​को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी की हालिया अपील का जिक्र किया जिसमें लोगों से फ्यूल का इस्तेमाल कम करने, सोने की खरीद सीमित करने और विदेश यात्रा से बचने के लिए कहा गया था. उन्होंने कहा कि भारत छोड़ने से पहले और इटली में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलने जाने से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जनता से कहा था कि एक आर्थिक तूफान आने वाला है. उन्होंने कहा कि लोगों को कम पेट्रोल का इस्तेमाल करना चाहिए, सोना नहीं खरीदना चाहिए, कम खर्च करना चाहिए और विदेश यात्रा से बचना चाहिए. लेकिन ठीक एक दिन बाद, पीएम मोदी 3000-4000 करोड़ रुपये के विमान में सवार होकर अपनी जेब में टॉफियां लेकर इटली चले गए, जहां उन्होंने वहां की प्रधानमंत्री को Melody टॉफी गिफ्ट की.

नोटबंदी पर भी उठाया सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि अब देखिए भारत के लोगों का किस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पेट्रोल की कमी है, गैस की कमी है, कारोबार ठप हो रहे हैं, कारखाने बंद हो रहे हैं, महंगाई बढ़ रही है, किसानों को खाद नहीं मिल रही है और ऐसे पूरा औद्योगिक तंत्र हिल जाएगा. राहुल गांधी नोटबंदी को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पब्लिक का पैसा और संस्थानों को कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को ट्रांसफर किया जा रहा है. दरअसल, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पीएम मोदी के दिए हुए Melody टॉफी पैकेट को दिखाती नजर आईं. वीडियो में मेलोनी ने पीएम मोदी को थैंक्यू भी कहा. इसके बाद सोशल मीडिया पर Melodi फिर से ट्रेंड करने लगा. आपको बता दें कि गौरतलब है कि मोदी और मेलोनी के नामों को मिलाकर बनाया गया शब्द Melodi पहली बार इटली के प्रधानमंत्री ने 2023 में दुबई में आयोजित COP28 में इस्तेमाल किया था. बाद में दोनों नेताओं को अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में दोस्ताना पल साझा करते हुए देखे जाने के बाद ये ऑनलाइन ट्रेंड करने लगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ