Rahul Gandhi vs PM Modi: संसद के मानसून सत्र में एसआईआर, पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है। आज लगातार तीसरे दिन सदन की कार्यवाही बाधित हुई है। लोकसभा और राज्यसभा में विरोध के बाद दोनों सदनों को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। उधर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के नेता को बोलने का अधिकार है लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने वाले डोनाल्ड ट्रंप कौन हैं?
राहुल गांधी ने कहा कि यह सच्चाई है कि ट्रंप ने सीजफायर करवाया है। सच्चाई से छिपा नहीं जा सकता है। केवल एसआईआर की प्रॉब्लम नहीं है। हालात अच्छे नहीं है पूरा देश जानता है। ऑपरेशन सिंदूर के अलावा सेना और अन्य कई सारी समस्याएं हैं जिस पर हम बात करना चाहते हैं लेकिन चर्चा नहीं हो रही है।
ये भी पढ़ेंः उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू, जल्द जारी होगा नॉटिफिकेशन
दाल में कुछ तो काला है-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग अपने आप को देशभक्त कहते हैं वे भग गए हैं। प्रधानमंत्री एक बयान नहीं दे पा रहे हैं। ट्रंप ने 25 बार बोला है कि मैंने सीजफायर करवाया है। मगर पीएम ने एक बार जवाब नहीं दिया। ऑपरेशन सिंदूर के पीएम के ही जवाब देने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि पीएम का जवाब चल रहा है। जैसे ऑपरेशन सिंदूर जारी है वैसे ही पीएम का जवाब भी जारी है। अब हर बार ट्रंप सीजफायर का दावा कर रहे हैं इसका मतलब है कि दाल में कुछ तो काला है। वहीं विपक्ष की चर्चा की मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि चर्चा हुई है। बोला गया है कि पीएम के वापस आने पर चर्चा होगी।
ये भी पढ़ेंः जस्टिस वर्मा मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, बनेगी अलग बेंच
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
7 mins agoLIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
15 mins agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
8 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
9 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
10 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
10 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
10 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
11 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines