बचपन के टीचर से मिले Rahul Gandhi, वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी

Rahul Gandhi ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने बचपन के टीचर से मिले। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Rahul Gandhi Post
विज्ञापन

Rahul Gandhi Instagram Post: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने बचपन के टीचर के साथ कुछ खास पलों को याद करते नजर आए हैं। इस वीडियो में राहुल के साथ प्रियंका गांधी को भी देखा जा सकता है। टीचर से बातचीत के बीच उन्होंने कहा कि अच्छे टीचर मिलना आसान नहीं है।  आइये इसके बारे में जानते हैं।

1 घंटे में वायरल हो गया वीडियो

बता दें कि राहुल गांधी के वीडियो शेयर करने के लगभग एक घंटे के अंदर ही ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में अब तक 497000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा अब तक इस पोस्ट को 37,100 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी को देखा जा सकता है, जो अपने टीचर से अपनी बचपन की और स्कूल की बातें शेयर कर रहे हैं। वीडियो में प्रियंका गांधी ने बताया उनकी हिंदी की आज भी लोग तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में राहुल गांधी ने लिखा, ‘आज संसद में हमारे बचपन के हिंदी टीचर के साथ एक यादगार मुलाकात! सर के साथ पुरानी यादें ताजा करके बेहद खुशी हुई।

विज्ञापन

याद की बचपन की बातें

वीडियो में प्रियंका गांधी ने बताया कि उनकी हिंदी की तारीफ अभी भी की जाती है। वहीं राहुल गांधी की हिन्दी को लेकर वे लोग आपस में मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं। टीचर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए कहते हैं कि मुझे आप दोनों पर गर्व है। राहुल गांधी ने कहा कि अच्छे टीचर रेयर होते हैं। टीचर ने कहा कि राहुल के लिए उन्हें खास ट्रिक भी सीखनी पड़ी थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ