चीन और पाकिस्तान की उड़ी नींद, भारतीय सेना के बेड़े में जुड़ने जा रहे 480 'विध्वंसक ड्रोन'

Indian army: ये ड्रोन 200 मीटर की ऊंचाई से भी दुश्मन का पता लगा सकते हैं। ये ड्रोन बारिश, कोहरा किसी भी मौसम में हमला करने की क्षमता रखते हैं।

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (42)

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

पवन मिश्रा, नई दिल्ली

विज्ञापन

Nagastra: भारतीय सेना की ताकत में एक और इजाफा होने जा रहा है। दरअसल, सेना के बेड़े नए 480 ड्रोन जुड़ने जा रहे हैं। सेना के इस पूरे प्रोजेक्ट को ‘नागास्त्र-1’ नाम दिया गया है। यह ड्रोन 2 मीटर तक जीपीएस की मदद से किसी भी खतरे को पकड़कर बेअसर कर सकते हैं। ये ड्रोन 30 मिनट तक हवा में उड़ान भर सकते हैं। इतना ही नहीं यह ड्रोन जमीन से करीब 4500 मीटर ऊपर आसानी से उड़ान भर सकते हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाल ही में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भारत को जल्द 26 राफेल जेट और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों मिलने का खुलासा किया था। उन्होंने ये भी बताया था कि देश में वर्तमान में 62 जहाज और एक पनडुब्बी का निर्माण चल रहा है। अब इन ड्रोन की जानकारी से पता चलता है कि देश की सुरक्षा और मजबूत होने वाली है।

विज्ञापन

ड्रोन 200 मीटर की ऊंचाई से भी दुश्मन का पता लगा सकता है

मेजर जनरल एसके सिंह ने ड्रोन के बारे में न्यूज 24 को बताया कि ‘नागास्त्र-1’ के अंतर्गत आने वाले ये ड्रोन 200 मीटर की ऊंचाई से भी दुश्मन का पता लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये ड्रोन बारिश, कोहरा किसी भी मौसम में हमला करने और मौके की सटीक वीडियो देने की  क्षमता रखते हैं।

विज्ञापन

चुपचाप दुश्मन के इलाके में घुसकर उस पर हमला कर सकता है

बतादें नागास्त्र 1 फिक्स्ड विंग्स ड्रोन हैं, जिनमें विस्फोटक रख कर दुश्मन के ठिकानों पर हमला किया जा सकता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इनमें आवाज नहीं आती और ये चुपचाप दुश्मन के इलाके में घुसकर उस पर हमला कर सकते हैं। ऐसे में दुश्मन को सचेत होने का भी मौका नहीं मिलता है। बताया जा रहा है कि इन ड्रोन से चीन और पाकिस्तान से लगी सीमा पर सुरक्षा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ