Rahul Gandhi on Himanta Biswa Sarma: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय असम में है। बुधवार को बारपेट में यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरमा देश के करप्ट मुख्यमंत्री हैं। उनका कंट्रोल अमित शाह के हाथ में है। अगर वह (हिमंत बिस्वा सरमा) अमित शाह के खिलाफ कुछ भी कहने की हिम्मत करते हैं, तो उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया जाएगा।
‘काजीरंगा की सारी जमीन मुख्यमंत्री की है’
राहुल गांधी ने कहा कि आप काजीरंगा जाओगे, राइनो देखने जाओगे तो पता चलेगा कि वहां की सारी जमीन मुख्यमंत्री की है। पान खाओगे तो पता चलेगा कि चीफ मिनिस्टर का पान है। राहुल ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा नफरत फैलाते हैं और लोगों की जेब से पैसा छीनते हैं। मीडिया वही दिखाता है, जो वे चाहते हैं।
‘नफरत फैलाते हैं बीजेपी और आरएसएस के लोग’
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। वे नफरत फैलाते हैं, जबकि हम मोहब्बत फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में लाखों लोगों से बात की। सबने हमसे कहा- हिंदुस्तान नफरत का नहीं, मोहब्बत का देश है।
‘हमारी लड़ाई असम के मुख्यमंत्री के दिल में छिपी नफरत से है’
राहुल ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के दिल में बहुत नफरत है, लेकिन हमारी लड़ाई उनसे नहीं, बल्कि उनके दिल में छिपी नफरत से है। उन्होंने कहा कि नफरत के पीछे डर होता है। नफरत को सिर्फ मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है।
‘प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए’
राहुल गांधी ने कहा कि BJP-RSS की विचारधारा ने मणिपुर को जला दिया, लेकिन प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। इसलिए हमारी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू हुई और महाराष्ट्र तक जाएगी। उन्होंने कहा कि ये देश मोहब्बत का देश है। ये देश मोहब्बत से आगे जाएगा। हिंसा और नफरत से किसी का फायदा नहीं होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Bharat Ratna Karpoori Thakur: दो बार CM बनने के बावजूद नहीं था खुद का मकान, लोग कहते थे- जननायक
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
45 mins ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
46 mins ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
3 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
6 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
6 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
7 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
8 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
9 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines