कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में मौजूद MP-MLA कोर्ट में पेश हुए. ये मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा हुआ है, जिसमें राहुल गांधी के एक बयान को लेकर कानूनी कार्रवाई चल रही है. कोर्ट में राहुल गांधी ने अपना पक्ष रखते हुए बयान दर्ज कराया. राहुल गांधी ने अदालत के सामने साफ कहा कि उन्होंने अपने बयान में कोई गलत या आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया था. उन्होंने कहा कि ये पूरा मामला राजनीतिक दबाव और बदले की भावना से जुड़ा है. राहुल गांधी का कहना था कि लोकतंत्र में सवाल पूछना और अपनी बात रखना हर नेता का अधिकार है.
ये भी पढ़ें: ‘भारतीय डेटा की सेल…’, राहुल गांधी का गलगोटिया रोबोट विवाद को लेकर सरकार पर निशाना; AI समिट को बताया ‘PR तमाशा’
‘राहुल का बयान आपराधिक मामला नहीं’
इस मामले की सुनवाई सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में हुई, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा. राहुल गांधी के कोर्ट पहुंचने से पहले से लेकर बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. राहुल गांधी के वकीलों ने कोर्ट में दलील दी कि उनके मुवक्किल का बयान राजनीतिक आलोचना के दायरे में आता है और इसे आपराधिक मामला नहीं बनाया जाना चाहिए. वहीं, सरकारी वकील की ओर से कहा गया कि बयान से जुड़े कानूनी पहलुओं पर कोर्ट को फैसला लेना है.
कोर्ट ने राहुल गांधी को दिया था अल्टीमेटम
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने एक टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ बीजेपी नेता विजय मिश्र ने मानहानि की याचिका दायर की थी. राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को इस मामले में MP-MLA कोर्ट में पेश हुए थे, लेकिन कई तारीखों पर गैर मौजूद रहे. 19 जनवरी को भी कोर्ट ना आने पर पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए राहुल गांधी को 20 फरवरी का अल्टीमेटम दिया था. इसीलिए आज राहुल गांधी MP-MLA कोर्ट में पेश हुए. अदालत ने राहुल गांधी का बयान दर्ज करने के बाद अगली सुनवाई की तारीख 9 मार्च दी है. अब सभी की नजरें अदालत के अगले आदेश पर टिकी हुई हैं. कांग्रेस का कहना है कि ये मामला विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है, जबकि बीजेपी इसे कानूनी केस बता रही है.
ये भी पढ़ें: ‘अमेरिका और चीन को सिर्फ भारत का डेटा चाहिए’, लोकसभा में गरजे राहुल गांधी
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines