Rahul Gandhi Press Conference : लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये हमने पहली बार देखा कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने स्टॉक मार्केट पर कमेंट किए। वित्त मंत्री ने भी ऐसा किया। अमित शाह ने 4 जून से पहले शेयर खरीदने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, उनके लिए काम कर रहे एग्जिट पोल्स्टर्स और मित्र मीडिया ने मिलकर देश के सबसे बड़े ‘स्टॉक मार्केट स्कैम’ की साजिश रची है। 5 करोड़ छोटे निवेशक परिवारों के 30 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। हम मांग करते हैं कि JPC गठित कर इस ‘क्रिमिनल एक्ट’ की जांच की जाए।
‘एग्जिट पोल्स भी घोटाले में शामिल’
राहुल गांधी ने आगे कहा कि 3 जून को स्टॉक मार्केट सारे रिकॉर्ड तोड़ देता है और 4 जून को गिर जाता है। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि वो लोग कौन हैं जो निवेश कर रहे थे और फिर निकल गए। जिन फर्जी चुनावी एजेंसियों ने गलत एग्जिट पोल्स दिए उनकी भी इस घोटाले में भूमिका है। इसकी जांच के लिए एक जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) गठित की जानी चाहिए।
कांग्रेस ने कहा कि चुनाव के समय पीेम मोदी, गृह मंत्री शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शेयर बाजार पर टिप्पणी की। प्रधानमंत्री जहां स्टॉक मार्केट बढ़ने की बात कही थी। वहीं, अमित शाह ने लोगों को 4 जून से पहले शेयर खरीदने की बात कही थी। लेकिन, 4 जून को शेयर मार्केट गिर जाती है। यह एक घोटाला है। हम इस घोटाले में जेपीसी जांच की मांग करते हैं।
बता दें कि इस लोकसभा चुनाव के परिणाम काफी हैरान करने वाले रहे हैं। पिछली 2 बार से अपने दम पर केंद्र में सरकार बनाने वाली भाजपा इस बार बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई। पिछले चुनाव में 303 सीटें जीतने वाला भगवा दल इस बार 240 पर सिमट गई। वहीं, कांग्रेस की सीटों में 47 का इजाफा हुआ है और उसे इस बार 99 लोकसभा सीटों पर जीत मिली है।
ये भी पढ़ें: संगठन से सरकार में आएंगे नड्डा! Modi 3.0 में दिख सकते हैं नए चेहरे
ये भी पढ़ें: ‘NDA सरकार बनी तो मोदी नहीं होंगे पीएम’, पप्पू यादव का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सियासी भूचाल के संकेत! 18-19 MLA बदल सकते हैं पार्टी
ये भी पढ़ें: JDU के बदले तेवर! केसी त्यागी ने अग्निवीर और UCC पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
37 mins agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
3 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
4 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
7 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
7 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
10 hrs agoLIVE: यूपी में मेले में चाऊमीन खाने से 12 साल की बच्ची की मौत
10 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
10 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines