Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के पुन्नमदा झील में स्नेक बोट रेस में हिस्सा लिया। इस रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राहुल गांधी अन्य पार्टिसिपेंट्स के साथ नाव चलाते दिख रहे हैं।
अभी पढ़ें – Weather Update: इन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की ये चेतावनी
न्यूज एजेंसी ANI ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ दिख रहे हैं। राहुल गांधी ने सोमवार को अपनी पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 12वें दिन केरल के वडकल समुद्र तट पर मछुआरा समुदाय के साथ चर्चा की। सुबह की बैठक में राहुल गांधी ने बढ़ती ईंधन लागत, कम सब्सिडी, घटती मछली स्टॉक और अन्य मुद्दों के बीच पर्यावरण की चुनौतियों पर चर्चा की।
कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा कि सुबह 6 बजे राहुल गांधी ने अलाप्पुझा में वडकल समुद्र तट पर मछुआरों के साथ उनकी चुनौतियों पर चर्चा की। बता दें कि सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा पुन्नपरा से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ के मुरलीधरन, कोडिक्कुन्निल सुरेश, रमेश चेन्नीथला, केसी वेणुगोपाल और विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन मौजूद थे।
अभी पढ़ें – Jacqueline Fernandez: 6 घंटे पूछताछ के बाद EOW ऑफिस से निकलीं जैकलीन, पुलिस ने पूछे यह सवाल
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता 3,570 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। ये यात्रा 150 दिन तक चलेगी। बता दें कि यात्रा मार्च 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा। 10 सितंबर की शाम को केरल में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ी यात्रा 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले 19 दिनों की अवधि में सात जिलों को छूते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राज्य से होकर गुजरेगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस; मोदी कैबिनेट का फैसला
4 mins ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
29 mins agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
1 hr ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
2 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
3 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
4 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
5 hrs agoLIVE: जंतर-मंतर की तरफ मार्च कर रहे लेफ्ट संगठन के छात्रों को पुलिस ने रोका
7 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines