Rahul Gandhi Press Conference: संसद में कांग्रेस-बीजेपी नेताओं के बीच हुई धक्कामुक्की का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी सांसदों का आरोप है कि राहुल गांधी ने उनसे धक्कामुक्की की। जिसमें प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट आई है। वहीं इस मामले पर राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सांसदों ने धमकाया और मकर द्वार पर प्रवेश नहीं करने दिया। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने ने पूरे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात रखने की कोशिश की है।
मसल पावर का इस्तेमाल किया: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- ”संसद को हमने कभी डिस्टर्ब नहीं किया। बीजेपी ने अंबेडकर का अपमान किया। वे चाहते हैं कि मुद्दे से ध्यान भटकाएं। हम शांत तरीके से आ रहे थे। फिर उन्हें क्या सूझा, पता नहीं। वे मकर द्वार पर हमें रोकने के लिए बैठ गए। उन्होंने हमें दरवाजे पर रोक लिया। उन्होंने मसल पावर का इस्तेमाल किया। महिलाओं ने शांत तरीके से प्रोटेस्ट किया, लेकिन उन्हें भी रोका गया। हमारे ऊपर हमला करके उन्होंने हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की।”
खड़गे बोले- मैं किसी को धक्का देने की स्थिति में नहीं
खड़गे ने आगे कहा- ”मैं तो खुद ऐसी स्थिति में नहीं हूं कि किसी को धक्का दूं। हमने खाया ना पीया, ग्लास तोड़ा बारह आना। बीजेपी वाले जो कर रहे हैं, उन्हें करने दें।” हम इसके खिलाफ देशव्यापी प्रोटेस्ट करेंगे।
ये भी पढ़ें: ‘महिला सांसद के साथ ऐसा व्यवहार, कांग्रेस ने मर्यादा तोड़ी’, शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
राहुल गांधी बोले- मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश
राहुल गांधी ने कहा- बीजेपी अंबेडकर का अपमान कर रही है और अडानी मुद्दे से ध्यान भटकाना चाह रही है। बीजेपी ने पूरे समय ये कोशिश की कि अडानी मुद्दे से किसी भी तरह ध्यान भटकता रहे। इसकी कोई चर्चा नहीं हो। इस पर हमेशा चर्चा रोकने की कोशिश की गई।
”हमें अंदर नहीं जाने दिया”
राहुल गांधी ने आगे कहा- बीजेपी और संघ अंबेडकर और संविधान विरोधी है। अमित शाह को अपने बयान के लिए माफी मांगकर इस्तीफा देना चाहिए। आज बीजेपी ने एक नया डिस्ट्रेक्शन शुरू किया है। राहुल गांधी ने कहा- आज हम अंबेडकर की प्रतिमा से सभी एमपी पार्लियामेंट हाउस जा रहे थे। वहां बीजेपी के एमपी सीढ़ियों पर लकड़ियां लिए हमारे सामने खड़े थे। हमें उन्होंने अंदर नहीं जाने दिया। उसके बाद ये अब ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। ये पूरा मामला मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: संसद में धक्कामुक्की: थाने पहुंचे कांग्रेस-बीजेपी सांसद, एक-दूसरे के खिलाफ की शिकायत
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
20 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
41 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines