Independence Day 2024 : पूरे देश में आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 11वीं बार तिंरगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए पहली पक्ति में सीट रिजर्व थी, लेकिन उन्होंने इस सीट को छोड़ने का फैसला किया। आइए जानते हैं कि राहुल गांधी ने पहली सीट क्यों छोड़ी?
पिछले एक दशक से लोकसभा में विपक्ष मजबूत नहीं था, इसलिए नेता प्रतिपक्ष का पद खाली था। इस बार कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में 99 सीटों पर जीत दर्ज की और राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बन गए। लाल किले पर आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर राहुल गांधी ने नया रिकॉर्ड बना दिया। एक दशक बाद पहली बार राहुल गांधी लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले नेता प्रतिपक्ष बने।
राहुल गांधी ने जताई थी इच्छा
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राहुल गांधी को पहली पंक्ति की सीट आवंटित की गई थी, लेकिन वे वहां नहीं बैठे। उन्होंने आम लोगों के बीच बैठकर उनके साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आनंद लिया। इसे लेकर रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी के लिए आगे की लाइन की सीट आरक्षित थी, लेकिन उन्होंने अपनी मर्जी से लाइन में पीछे बैठने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें : PM Modi ने फिर छेड़े UCC के तार, जानें लागू होने के बाद देश में क्या होंगे बदलाव?
आम लोगों के बीच बैठकर दिल छू गए राहुल गांधी
अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी ने मौके पर व्यवस्था देख रहे अफसरों से कहा कि वह आम लोगों के बीच बैठना चाहते हैं, क्योंकि वे संसद भवन में नेताओं के साथ बैठते रहते हैं। कांग्रेस नेता जिस पंक्ति में बैठे थे, वहां पेरिस ओलंपिक में शिरकत करने वाले एथलीट और आम लोग बैठे हुए थे। इस लाइन बैठने वालों में भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, निशानेबाज मनु भाकर शामिल थीं।
2019 में पहली बार मिली थी पहली पंक्ति में जगह
आपको बता दें कि इससे पहले साल 2018 के गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल गांधी को पहली पंक्ति में बैठने के लिए जगह नहीं दी गई थी। उनके लिए चौथी पंक्ति में सीट आवंटित की गई थी। इसे लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार का अपमान और सस्ती राजनीति बताया। इस हंगामे के बाद 2019 में राहुल को पहली पंक्ति की सीट मिली। हालांकि, उस वक्त राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष नहीं थे।
यह भी पढ़ें : PM Modi के ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के क्या हैं मायने? जानें आखिर ये काम कैसे करेगा?
नेता प्रतिपक्ष ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए स्वतंत्रता सिर्फ एक शब्द नहीं- संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों में पिरोया हुआ हमारा सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। यह शक्ति है अभिव्यक्ति की, क्षमता है सच बोलने की और उम्मीद है सपनों को पूरा करने की। जय हिंद।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
57 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines