Rahul Gandhi In US: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के 10 दिन के दौरे पर हैं। बुधवार को कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने कहा कि वह शायद पहले व्यक्ति थे, जिन्हें मानहानि के लिए अधिकतम सजा मिली। यह कल्पना से बिलकुल अलग था। उन्होंने कहा, जब दो दशक पहले राजनीति में आया था तो कभी नहीं सोचा था कि मुझे लोकसभा से अयोग्य घोषित किया जा सकता है। लेकिन अब ऐसा कभी भी हो सकता है। लेकिन मुझे लगता है कि राजनीतिक तौर पर मुझे एक बड़ा अवसर मिला है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी को निशाना नहीं बना रहे हैं, वह पूरे देश का अपमान कर रहे हैं।
भारत में लोकतंत्र के लेकर एक जंग
स्टैनफोर्ड में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों और विपक्ष को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत में विपक्ष संघर्ष कर रहा है। संस्थाओं पर कब्जा कर लिया गया है। हम देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कोई भी संस्था काम नहीं कर पा रही है।
यूक्रेन-रूस मुद्दे पर मेरा मत मेरी सरकार के साथ
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पूछा गया कि यूक्रेन पर युद्ध करने के बावजूद रूस से भारत के संबंध क्यों हैं? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारी रूस पर कुछ निर्भरताएं हैं। हमारे संबंध अलग हैं। उन्होंने भारत की नीति का समर्थन करते हुए कहा कि इस मामले में मेरा रुख वैसी ही है जैसा मेरी सरकार का है।
ये भी पढ़ेंः Weather Updates: दिल्ली में मौसम सुहावना, 36 साल बाद मई सबसे ठंडा, जानें अगले 7 दिन कैसे रहने वाले?
मेरा फोन टैप हुआ, मुझे मालूम
वहीं, सिलिकॉन वैली में स्टार्टअप उद्यमियों से बातचीत में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि पेगासस का जिक्र करते हुए कहा कि मेरा फोन टैप किया गया, मुझे मालूम है। उन्होंने मजाकिया लहजे में फोन निकालकर कहा कि हैलो! मिस्टर मोदी। राहुल ने दावा किया कि अगर देश फोन टैपिंग में दिलचस्पी रखता है तो यह लड़ने लायक लड़ाई नहीं है। मुझे लगता है कि मैं जो कुछ भी काम करता हूं वह सबकुछ सरकार के सामने है।
भगवान को भी समझा देंगे पीएम मोदी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका में एक संबोधन में कहा कि भारत ऐसे लोगों के समूह द्वारा चलाया जा रहा है जो ‘पूरी तरह से आश्वस्त’ हैं कि वे सब कुछ जानते हैं। प्रधानमंत्री उन लोगों में से एक हैं। अगर आप मोदीजी को भगवान के बगल में बैठा दें तो वे भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है। वास्तव में कुछ भी नहीं समझते हैं। क्योंकि जीवन में आप कुछ भी नहीं समझ सकते अगर आप सुनने को तैयार नहीं हैं।
राहुल गांधी ने सेंगोल विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा वास्तव में इन मुद्दों पर चर्चा नहीं कर सकती है, इसलिए उन्हें सेंगोल लाना पड़ रहा है। आप लेटना और वह सब करना जानते हैं। क्या आप खुश नहीं हैं कि मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
5 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
8 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
13 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
13 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
16 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines