हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राहुल गांधी को 2018 मानहानि मामले में मिली जमानत, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

Rahul Gandhi Gets Bail In 2028 Defamation Case: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2018 के मानहानि मामले में जमानत मिल गई है। सुल्तानपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत दी। राहुल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर  टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi को 2018 के मानहानि मामले में मिली जमानत

Rahul Gandhi Gets Bail In 2018 Defamation Case: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2018 के मानहानि मामले में आज यानी 20 फरवरी को जमानत मिल गई। सुल्तानपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत दी। राहुल ने 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर  टिप्पणी की थी, जिस पर भाजपा नेता ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था। राहुल गांधी के खिलाफ दो धाराओं 499 और 500 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में दो साल तक की जेल का प्रावधान है।

सुबह 11 बजे कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी को 25 हजार रुपये के दो मुचलकों को भरना पड़ा है। वे अमेठी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर सुबह 11 बजे सुल्तानपुर पहुंचे थे। इससे पहले, उन्हें 16 दिसंबर को मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव की कोर्ट ने तलब किया था, लेकिन वे पेश नहीं हो पाए थे। कांग्रेस सांसद के वकील ने कोर्ट से राहुल के पेश होने के लिए कुछ समय की मांग की थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या I.N.D.I.A में शामिल होंगी मायावती? कांग्रेस ने खोले ‘दरवाजे’

राहुल गांधी ने अमित शाह पर क्या बयान दिया था?

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला 5 साल पहले का है। उन्होंने अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। राहुल ने कहा था कि बीजेपी ईमानदारी की बात करती है, लेकिन उसके अध्यक्ष के ऊपर हत्या का आरोप है। उनके इस बयान पर बीजेपी नेता विजय मिश्र ने सुल्तानपुर में मुकदमा दायर किया था। विजय मिश्र ने कहा कि अमित शाह पर राहुल गांधी की टिप्पणी से मेरी भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए उन्होंने इस मामले में केस दायर किया था।

विज्ञापन

लखनऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

बता दें कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 38वां दिन है। आज न्याय यात्रा अमेठी से रायबरेली होते हुए यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह यात्रा वाराणसी और प्रयागराज होते हुए अमेठी पहुंची है। यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हुई थी।

यह भी पढ़ें: मान गए अखिलेश-राहुल ! क्या है नई यात्रा का 15 वाला फॉर्मूला ?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola