भारत में आ गया एलन मस्क का Starlink, अब धुआंधार चलेगा इंटरनेट, 1 महीने का प्लान जान चकरा जाएगा दिमाग

Starlink Internet: भारत में फिलहाल Fiber और 5G इंटरनेट की रेस में Starlink का आना एक दिलचस्प बदलाव ला सकता है. खासकर दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में, जहां अब तक स्थिर इंटरनेट सेवा एक चुनौती रही है.

ELON MUSK

Starlink Internet: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink ने आखिरकार भारत में एंट्री कर ली है. लंबे समय से इसके लॉन्च को लेकर चर्चा थी, और अब कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी से भारतीय यूजर्स के लिए प्लान्स और कीमतों का खुलासा हो गया है. लेकिन जो लोग ये सोच रहे थे कि Starlink बाकी इंटरनेट सर्विस की तरह सस्ता विकल्प साबित होगा, उन्हें इस खबर से झटका लग सकता है.

विज्ञापन

कितने का होगा 1 महीने का प्लान


Starlink India की वेबसाइट के मुताबिक, देश में रेसिडेंशियल यूजर्स के लिए यह सर्विस 8600 रुपये प्रति माह से शुरू होगी. इसके अलावा, जो लोग इस सर्विस को शुरू करना चाहते हैं उन्हें करीब 34,000 रुपये में Starlink हार्डवेयर किट भी खरीदनी होगी. इस किट में सैटेलाइट डिश, वाईफाई राउटर और सेफ इंस्टॉलेशन के लिए जरूरी एक्सेसरीज़ शामिल हैं.

विज्ञापन

सैटेलाइट नेटवर्क पर आधारित होगा इंटरनेट


कंपनी का दावा है कि स्टारलिंक (Starlink) की सर्विस पूरी तरह सैटेलाइट नेटवर्क पर आधारित है, जो देश के किसी भी कोने से हाई-स्पीड इंटरनेट का एक्सेस दे सकती है. सेटअप भी यूजर खुद कर सकते हैं, बस इंस्टॉलेशन के बाद कुछ ही मिनटों में इंटरनेट चालू हो जाएगा. स्टारलिंक ने भारत में 30 दिन का फ्री ट्रायल भी ऑफर किया है, जिसके दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

मौसम खराब होने पर भी चलेगा इंटरनेट

Starlink की सबसे बड़ी खासियत इसका 99.9% अपटाइम और अत्यधिक स्टेबल कनेक्शन बताया जा रहा है. यानी मौसम या नेटवर्क डिसरप्शन का डर लगभग ना के बराबर रहेगा. हालांकि अभी यह सर्विस सभी लोकेशनों पर उपलब्ध नहीं है. वेबसाइट पर यूजर्स को सिर्फ अपना पिन कोड दर्ज करना होगा, जिसके बाद उपलब्धता की जानकारी मिल जाएगी. अगर किसी इलाके में सर्विस चालू नहीं हुई है, तो वेबसाइट ईमेल के जरिए नोटिफिकेशन भेजेगी. जानकारी के अनुसार, यह प्लान मुख्य रूप से रेसिडेंशियल यूजर्स के लिए है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ