राहुल को लालू ने सिखाया था मटन बनाना
इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे लालू के घर राहुल गांधी ने बातचीत के दौरान मटन बनाना सीखा। ऐसा कहा जा रहा है कि लालू ने मटन बनाने के लिए बिहार से बकरे का मांस मंगाया था। इसी दौरान राहुल गांधी को लालू प्रसाद यादव ने मटन बनाया सिखाया था।
किचन में लालू प्रसाद ने उन्हें (राहुल गांधी) मटन की सीक्रेट रेसिपी बताई। इस दौरान राहुल गांधी बारी-बारी से सारे मसाले भी डालते रहे। इस दौरान राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी वहीं मौजूद थीं। इस दौरान राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव दोनों ही बारी-बारी से कलछी चलाते दिखे।
मटन बनने के दौरान चली बातचीत
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किचन में मटन बनने के दौरान राहुल गांधी लगातार राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से राजनीति के गुर भी सीखे। इस दौरान दोनों में राजनीति पर जमकर बातचीत हुई। इसके बाद राहुल गांधी मटन लेकर प्रियंका गांधी के घर भी गए और उन्हें भी खाने के लिए दिया।
इस दौरान राहुल गांधी ने मीसा ने मुस्कुराते हुए कहा भी था- ‘आप मटन मेरी बहन के लिए थोड़ा सा दे देना।’ इस दौरान राहुल गांधी के पूछने पर लालू ने बताया कि उन्होंने छठी अथवा सातवीं कक्षा में पढ़ने के दौरान पहली बार खाना बनाया था।
मटन बनने के दौरान राहुल ने लालू से पूछा था- ‘राजनीतिक मसाला क्या है?’ इसके जवाब में लालू प्रसाद ने कहा था कि संघर्ष ही राजनीतिक मसाला है। हालांकि, इसके बाद भी राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत का दौर चलता रहा। इसके बाद लालू और राहुल ने साथ मिलकर खाना खाया।
लालू को पसंद है थाई फूड
मटन बनने के दौरान राहुल गांधी के पूछने पर लालू प्रसाद ने बताया था कि उन्हें थाई फूड पसंद है। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि मेरी बहन (प्रियंका गांधी) यह खाना अच्छा बनाती है।
INDIA गठबंधन की चौथी बैठक भोपाल में करने की तैयारी, निशाने पर होगा ‘कोई और’
वहीं, यह वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है- ‘लालू जी एक लोकप्रिय राजनेता हैं, ये सभी जानते हैं। मगर उनकी छुपी हुई एक और कला है – खाना बनाना। उनके थोड़े स्वस्थ होने के बाद उनसे मिलने का मौका मिला तो सोचा क्यों न उनकी सीक्रेट रेसिपी भी सीख लूं। अपने घर पर उन्होंने और उनके परिवार ने मेरा बहुत आह्लाद से स्वागत किया। प्यार से सिखाते हुए, बहुत स्वादिष्ट भोजन करवाया।’
संबंधित खबरें
'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
12 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
53 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
4 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines