Rahul Gandhi के छत्तीसगढ़ पहुंचते ही खुल गई 2 हजार युवाओं की किस्मत, सांसद ने पीएम मोदी से पूछे दो बड़े सवाल
Edited By Bhola Sharma

Congress MP Rahul Gandhi
Edited By Bhola Sharma

Congress MP Rahul Gandhi
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। उनका रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी राजीव गांधी मितान सम्मेलन में पहुंचे। यहां उन्होंने दो हजार शिक्षकों को जॉइनिंग लेटर सौंपा। राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए। बिजली बिल हाफ, कर्जा माफ किया। वहीं, पीएम मोदी सिर्फ 2-3 अरबपतियों के लिए काम करते हैं।
राहुल गांधी ने सम्मेलन के जरिए पीएम मोदी से दो अहम सवाल किए। उन्होंने पूछा कि किसका पैसा भारत से जाकर अडानी की कंपनियों में वापस आया? यह अडानी का पैसा नहीं है। मोदी अडानी के घोटाले की जांच के आदेश क्यों नहीं दे रहे? कांग्रेस सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि काला धन वापस आएगा, लेकिन उल्टा देश से बाहर धन जा रहा है।
#WATCH | Chhattisgarh: Congress leader Rahul Gandhi in Raipur, "Before every election, BJP presents a number. They say they will get 230 seats-250 seats. But every poor person in Karnataka voted for Congress…" pic.twitter.com/NU7yxOmcxz
— ANI (@ANI) September 2, 2023
यह भी पढ़ें: Watch Video: बंदूक देख बौराया घायल भीमा हाथी, रेंजर को जंगल में कुचलकर मार डाला
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: