नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 136वां और अंतिम दिन है। श्रीनगर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर मैदान में समापन समारोह होगा। कांग्रेस की ओर से इस समापन समारोह में शामिल होने के लिए 23 पार्टियों को आमंत्रण भेजा गया। जबकि कई राजनीतिक दलों से किनारा कर लिया है।
सूत्रों के मिली रही जानकारी के मुताबिक, आमंत्रित दलों में केवल 12 विपक्षी दल भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। वहीं कुछ दल सुरक्षा कारणों से इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेस रैली में शामिल होगी। वहीं डीएमके, वीसीके, आईयूएमएल, केरला कांग्रेस, आरएसपी, फारवर्ड ब्लॉक, बीएसपी, सीपीआई के प्रतिनिधि मंच पर नजर आ सकते हैं।
और पढ़िए – BBC Documentary पर केंद्र सरकार के बैन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
आपको बता दें कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर 2022 को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 4080 किलो मीटर की दूरी तय कर श्रीनगर पहुंची है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा 136 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4000 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंची। जहां रविवार को राहुल गांधी ने ऐतिहासिक लाल चौक जाकर तिरंगा फहराया। राहुल गांधी ने इस यात्रा को अपने जीवन का सबसे गहरा और सुंदर अनुभव बताया। इस दौरान राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक बैठकों, 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली कांग्रेस की इस भारत जोरों यात्रा में बड़ी तादाद में भीड़ उमड़ी और लोगों का इस यात्रा को भरपूर समर्थन मिल। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत करते नजर आए। लोग प्रामाणिक संस्कृति झलक दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते नजर आए।
गौरतलब है कि Rahul Gandhi की अगुवाई में कांग्रेस की इस यात्रा में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों ने हिस्सा लिया। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश करते दिखे। इस पदयात्रा को लेकर राहुल गांधी का कहना है कि यात्रा से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। जो चीजें हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या गाड़ी में यात्रा करते समय नहीं समझी जा सकतीं। किसानों से हाथ मिलाने के बाद ही कोई समझ पाता है कि वे क्या कर रहे हैं। यह हेलीकॉप्टर से नहीं सीखा जा सकता है।
और पढ़िए – मुंबई में हजारों लोगों ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ निकाला मार्च, धर्मांतरण विरोधी कानून की मांग की
राहुल गांधी ने Bharat Jodo Yatra को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह मकसद पूरा हो रहा है। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे।
कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा का श्रीनगर में समापन समारोह
गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक 12 राज्य- तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब से गुजरते हुए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंची है। इस दौरान राहुल गांधी ने करीब 4080 किलोमीटर की पैदल यात्रा की।
आपको बता दें कि 2024 के मध्य में होने वाले आम चुनाव से पहले इस साल 9 राज्य मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। जानकारों के मुताबिक राहुल गांधी की इस यात्रा से कांग्रेस को फायदा हो सकता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
22 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
36 mins ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines