Rahul Gandhi leaving for Wayanad: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक वायनाड जा रहे हैं। वह आज शाम 5 बजे केरल के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है। बता दें इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में है।
18 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्रयागराज में फिर से शुरू होगी यात्रा
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा राहुल गांधी की तुरंत उनके लोकसभा क्षेत्र वायनाड में जरूरत है। ऐसे में वह आज आज शाम 5 बजे वाराणसी से वायनाड के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने आगे यह भी स्पष्ट किया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्रयागराज में फिर से शुरू होगी।
निकाला 12 किलोमीटर का रोड शो
इससे पहले शनिवार को न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने करीब 12 km तक रोड शो किया। रास्ते में राहुल गांधी ने कई जगह लोगों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। राहुल गांधी ने कहा कि इससे पहले मैंने करीब 4 हजार किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा की। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी उस यात्रा में समाज के हर वर्ग जैसे किसान, मजदूर, नौकरीपेशा, महिलाएं समेत अन्य लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानी जानने की कोशिश की।
यात्रा में महसूस किया हो चुके हैं भारत के दो हिस्से
राहुल गांधी ने कहा कि भारत मोहब्बत का देश है। यहां सभी धर्म और वर्ग के लोगों को एकजुट होकर काम करना है। यही हमारी ताकत भी है। आगे वह बोले कि अपनी यात्रा के दौरान मैंने महसूस किया कि अब भारत दो हिस्सों में बंट गया है। एक हिस्सा पूंजी पतियों का और दूसरा गरीबों और मजदूरों का है।
ये भी पढ़ें: कमलनाथ के BJP में जाने की खबरें निराधार, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-कमलनाथ इंदिरा जी के तीसरे ‘बेटे’
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM के छोड़ने के आदेश
1 hr agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines