बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बना रही हैं। इसी क्रम में दिल्ली के इंदिरा भवन में बिहार कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। इस मीटिंग में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया कि गठबंधन के मौजूदा स्वरूप में ही चुनाव लड़ेंगे।
दिल्ली में चल रही बिहार कांग्रेस की बैठक खत्म हो गई। इस दौरान रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहा कि गठबंधन में ही चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने बिहार के वरिष्ठ नेताओं से कहा कि कार्यकर्ता जमीनी स्तर की तैयारी में जुट जाएं। अच्छा उम्मीदवार और जिताऊ सीट पार्टी की प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें : ‘एक घंटे में शराबबंदी कानून वापस लेंगे, एक साल में लोगों का पलायन रोक देंगे, बिहार चुनाव से पहले PK का दावा
मिलकर बीजेपी गठबंधन को हराएंगे : कृष्णा अल्लावारू
बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मीटिंग में बिहार चुनाव को लेकर सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बातें रखीं। सभी मिलकर बीजेपी गठबंधन को हराएंगे। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि बैठक में चुनावी कैंपेन और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। इंडिया गठबंधन के तहत ही बिहार चुनाव लड़ेंगे।
चेहरा घोषित होगा या नहीं, इस पर सामूहिक फैसला होगा : राजेश कुमार
बिहार में पार्टी का चेहरा कौन होगा? इस सवाल के जवाब में राजेश कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले चेहरा घोषित होगा या नहीं, इस पर सामूहिक फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि कांग्रेस की इस बैठक के बाद अब यह तय हो गया कि बिहार में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर क्या फॉर्मूला होगा?
यह भी पढ़ें : ‘इफ्तार का विरोध तो झांकी है, आगे इम्तिहान बाकी है’, बिहार में मुस्लिम संगठनों की नीतीश-चिराग को दो टूक
संबंधित खबरें
चुनाव आयोग का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
3 mins agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
32 mins ago'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
57 mins agoक्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
1 hr ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
1 hr agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
2 hrs ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
3 hrs agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुलाई NDA के नेताओं की बड़ी बैठक
5 hrs agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines