Rahul Gandhi: सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सबूत वाले दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सेना को सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। हम हमेशा सेना के साथ हैं।
और पढ़िए –Chandigarh Bomb Threat: जिला अदालत में बम की सूचना, पुलिस ने खाली कराया कोर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी
राहुल बोले- दिग्विजय के बयान से हम सहमत नहीं
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू में कहा कि हम दिग्विजय सिंह के निजी विचारों की कद्र नहीं करते। उनके विचार उनके हैं, पार्टी के नहीं। हम बिल्कुल स्पष्ट हैं कि सशस्त्र बल असाधारण रूप से अपना काम करते हैं और उन्हें इसका प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है।
और पढ़िए –Rahul Gandhi: दिग्विजय सिंह के बयान पर राहुल गांधी बोले- हमारी सेना को सबूत देने की कोई जरूरत नहीं
BBC की डॉक्यूमेंट्री पर भी राहुल ने दिया बयान
पीएम मोदी को लेकर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि सच्चाई हमेशा सामने आती है। प्रेस पर प्रतिबंध लगाने और लोगों के खिलाफ ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल करने से सच्चाई को सामने आने से रोका नहीं जा सकता।
राहुल गांधी ने ये भी कहा कि मैंने कल कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने व्यक्त किया है कि उन्हें लगता है कि उनका अपमान किया जा रहा है और राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने मुझसे अपने मुद्दों को संसद में उठाने का अनुरोध किया।
मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- हमारी पार्टी सेना के साथ खड़ी है
वहीं, दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी सेना के साथ खड़ी है। हम हमेशा देश के लिए काम करते रहे हैं और करते रहेंगे। हम अपनी सेना का बहुत सम्मान करते हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीयों को लगाना होगा फिंगरप्रिंट, बदले Visa नियम
1 min agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
53 mins agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
2 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines