Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Bharat Jodo Yatra: जब शादी की बात करने पर मुस्कुराए राहुल गांधी, जयराम रमेश ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इनदिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। फिलहाल कांग्रेस की ये यात्रा तमिलनाडु से गुजर रही है। यात्रा के दौरान तमिलनाडु में कुछ महिलाओं ने राहुल गांधी से शादी को लेकर सवाल पूछ दिया जिसके बाद राहुल गांधी मुस्कुराते दिखे। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर की […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Sep 11, 2022 14:14

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इनदिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। फिलहाल कांग्रेस की ये यात्रा तमिलनाडु से गुजर रही है। यात्रा के दौरान तमिलनाडु में कुछ महिलाओं ने राहुल गांधी से शादी को लेकर सवाल पूछ दिया जिसके बाद राहुल गांधी मुस्कुराते दिखे। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं।

शनिवार को पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन तमिलनाडु में राहुल गांधी मनरेगा महिला कार्यकर्ताओं के साथ थे। इस दौरान राहुल गांधी खुश दिख रहे थे। जयराम सांसद जयराम रमेश ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन खुशी वाला पल दिखा।

---विज्ञापन---

जयराम रमेश ने ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी के साथ मौजूद एक महिला ने कहा कि वह जानती हैं कि राहुल गांधी तमिलनाडु से प्यार करते हैं। फोटो में दिख रही महिलाओं में से एक ने कहा कि वह राहुल गांधी की शादी एक तमिल लड़की से शादी कराने को तैयार है।

जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी सबसे ज्यादा खुश दिख रहे थे जो फोटो में दिख रहा है। बता दें कि जयराम रमेश भी राहुल गांधी के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले रहे हैं जो तमिलनाडु के कन्याकुमारी से होते हुए 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी और कश्मीर में समाप्त होगी।

इससे पहले, राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा में उनकी भागीदारी न केवल राजनीतिक है, बल्कि एक व्यक्तिगत यात्रा भी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह यात्रा के माध्यम से देश के लोगों से बात करना चाहते हैं और उन्हें समझना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि दो से तीन महीने बाद मैं ज्यादा लोगों से मिलकर उन्हें समझ पाऊंगा।

First published on: Sep 11, 2022 02:14 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.