दिल्ली की मतदाता सूची में राघव चड्ढा का नाम जोड़े जाने पर आम आदमी पार्टी के सवाल उठाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 26 अगस्त को ‘फॉर्म-6’ भरा था और निर्धारित प्रक्रिया के बाद दो सितंबर को उनका आवेदन मंजूर कर लिया गया.
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने कहा, ‘मौजूदा रिकॉर्ड के अनुसार, सांसद राघव चड्ढा ने 26 अगस्त को एसी-39 (राजेंद नगर) में ‘फॉर्म-6’ के जरिए अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया था.’
कार्यालय की तरफ से बताया गया कि आवेदन को जरूरी सात दिन की नोटिस अवधि पूरी होने के बाद चुनाव पंजीकरण अधिकारी ने स्वीकृत किया था.
दिल्ली सीईओ कार्यालय ने कहा, ‘एसी-39 (राजेंद्र नगर) के चुनाव पंजीकरण अधिकारी ने सात दिन की जरूरी नोटिस अवधि पूरी होने के बाद इस फॉर्म को स्वीकृत किया था.’ सीईओ कार्यालय ने यह भी कहा कि आवेदन पर निर्वाचन आयोग द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की गई.
हालांकि, ‘आप’ ने निर्वाचन आयोग के स्पष्टीकरण को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि चड्ढा का नाम मतदाता सूची में ‘पिछले दरवाजे से’ जोड़ा गया है. पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि क्या इसमें कोई राजनीतिक दबाव था.
आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने मांग की कि चड्ढा का फॉर्म-6 सार्वजनिक किया जाए और आम मतदाताओं की तरह ही नागरिकों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाए.
यह भी पढ़ें : ‘बौखलाई हुई है AAP…’, SIR के बाद वोटर लिस्ट से कटा राघव चड्ढा का नाम, जानें क्या बताई गई वजह?
अनुराग ढांडा ने कहा कि निर्वाचन आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि चड्ढा ने नया मतदाता पंजीकरण कराने वाला फॉर्म-6 कब और कहां भरा था. ढांडा ने राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए दावा किया कि एक से सात सितंबर के बीच प्राप्त फॉर्म-6 आवेदनों में चड्ढा का नाम शामिल नहीं है.
उन्होंने कहा, ‘निर्वाचन आयोग ने बताया है कि किसी मतदाता का नाम फॉर्म-6, फॉर्म-7 या फॉर्म-8 के माध्यम से जोड़ा जा सकता है. अगर चड्ढा का नाम फॉर्म-6 के जरिये जोड़ा गया है तो आयोग को बताना चाहिए कि यह कब जमा किया गया और यह कहां उपलब्ध है.’
बता दें, राघव चड्ढा का नाम पंजाब में वोटर लिस्ट से काट दिया गया था. जिसके बाद अब दिल्ली की वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है.
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
8 mins agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
3 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
3 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
13 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
15 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines