News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में संजय सिंह के स्थान पर पार्टी का नेता नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से राज्यसभा चेयरमैन को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि संजय सिंह ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं’ का सामना कर रहे हैं। इसलिए उनकी गैरमौजूदगी में राघव चड्ढा उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे।
बता दें कि संजय सिंह इस समय दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद हैं। राज्यसभा सचिवालय में सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि चड्ढा को फ्लोर लीडर नियुक्त करने को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। राघव चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से एक हैं और पार्टी के सदन में 10 सदस्य हैं।
बता दें कि बीती चार दिसंबर को ही चड्ढा का राज्यसभा से निलंबन समाप्त हुआ था। इस दौरान वह 115 दिन कर उच्च सदन से निलंबित रहे थे। उनके ऊपर यह कार्रवाई दिल्ली सेवा बिल पर एक प्रस्ताव में पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में की गई थी। इसे लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं। भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बाद आप के पास राज्यसभा में सबसे ज्यादा सदस्य हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, आम जन-जीवन प्रभावित
ये भी पढ़ें: Parliament Security Breach का छठा आरोपी भी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: देशभर की अदालतों में 5 करोड़ से ज्यादा केस पेंडिंग
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।