'Rafael डील ने दिलाया बैस्टिल डे परेड का टिकट...', राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज
Edited By Bhola Sharma

PM Modi France Visit
Edited By Bhola Sharma

PM Modi France Visit
Rafael Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा पूरी हो चुकी है। अब वे यूएई पहुंच चुके हैं। फ्रांस में पीएम मोदी कई समझौते किए और नामचीन शख्सियतों से मुलाकात की। वे बैस्टिल डे परेड में भी शामिल हुए। पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। हालांकि अब भारत में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी की चुप्पी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राफेल ने पीएम मोदी को बैस्टिल डे परेड का टिकट दिलाया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि राफेल ने पीएम मोदी को बैस्टिल डे परेड का टिकट दिला दिया। जबकि मणिपुर जल रहा है और यूरोपीय संघ की संसद भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा कर रही है। पीएम दोनों मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं।
Manipur burns. EU Parliament discusses India’s internal matter.
PM hasn’t said a word on either!
Meanwhile, Rafale gets him a ticket to the Bastille Day Parade.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 15, 2023
हर साल 14 जुलाई को फ्रांस में बैस्टिल डे मनाया जाता है। इस दिन सेना परेड करती है। इस परेड में पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पीएम मोदी ने परेड की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि फ्रांस की यह यात्रा यादगार रही। इसे और भी विशेष बना दिया गया क्योंकि मुझे बैस्टिल दिवस समारोह में भाग लेने का अवसर मिला। भारतीय दल को परेड में गौरवपूर्ण स्थान पाते देखना अद्भुत था। मैं असाधारण गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांसीसी लोगों का आभारी हूं। भारत-फ्रांस की दोस्ती आगे बढ़ती रहे।
पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना के अधिग्रहण का सौदा आईएनएस विक्रांत वाहक के लिए 26 राफेल-समुद्री लड़ाकू विमानों की घोषणा की गई।
À l'occasion historique de la Fête Nationale de la France, j'ai participé au défilé militaire à Paris. Toute ma gratitude pour l'accueil chaleureux et les honneurs que j'ai reçus. pic.twitter.com/qPd988D3YR
— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2023
पीएम मोदी की यात्रा से ठीक पहले यूरोपीय संसद ने एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें भारत सरकार से मणिपुर में हिंसा को रोकने के लिए प्रयास तेज करने को कहा गया। भारत ने कहा कि यूरोपीय संघ द्वारा मणिपुर पर एक प्रस्ताव उसकी औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में इस तरह का हस्तक्षेप अस्वीकार्य है और औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। न्यायपालिका सहित सभी स्तरों पर भारतीय अधिकारी मणिपुर की स्थिति से अवगत हैं और शांति और सद्भाव तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठा रहे हैं। यूरोपीय संसद को सलाह दी जाएगी कि वह अपने आंतरिक मुद्दों पर अपने समय का अधिक उत्पादक ढंग से उपयोग करें।
भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि भारत ने मणिपुर पर प्रस्ताव से पहले यूरोपीय संघ के सांसदों से संपर्क किया था, जो भारत का ‘आंतरिक मामला’ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: