हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पिता स्टेनोग्राफर, 2 भाई, खुद IIT से ग्रेजुएट...कौन हैं देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला राधा वेम्बू?

Richest Indian Business Woman: ‘360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023’ जारी हुई, जिसमें देश की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में राधा वेम्बू टॉप पर हैं, जानिए कौन हैं…

विज्ञापन
Radha Vembu

Radha Vembu Richest Indian Self Made Business Woman: Naykaa की फाल्गुनी नायर को पछाड़कर देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड बिजनेस वूमेन का खिताब जोहो कॉर्पोरेशन की फाउंडर राधा वेम्बू को मिला है। 36 हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ 50 वर्षीय राधा हुरुन रिच लिस्ट 2023 की हालिया रिपोर्ट में पहले नंबर पर हैं। राधा देश के 100 सबसे अमील लोगों की सूची में 44वें स्थान पर हैं। फाल्गुनी 22500 करोड़ रुपये की नेटवर्थ इस सूची में 86वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: Hema Malini Birthday: कभी ‘ड्रीम गर्ल’, कभी ‘सुजाता’ तो कभी ‘आयशा’, इतने नामों से आखिर क्या है हेमा मालिनी का नाता?

हेड ऑफिस अमेरिका में और 9 देशों में 12 ऑफिस

राधा वेम्बू सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो कॉर्पोरेशन की फाउंडर हैं। यह कंपनी उनके भाई श्रीधर वेम्बू की थी, जिसका नाम एडवेंटनेट था, लेकिन 1996 में इसका नाम बदलकर जोहो कर दिया गया है। तब से वह अपने दोनों भाइयों श्रीधर और शेखर के साथ मिलकर इस कंपनी को आगे बढ़ा रही हैं। जोहो सॉफ्टवेयर कंपनी है। कंपनी का एक बड़ा ऑफिस चेन्नई में है, लेकिन इसका हेड ऑफिस अमेरिका के ऑस्टिन में है, जो 375 एकड़ में फैला है। दुनिया भर के 9 देशों में कंपनी के करीब 12 ऑफिस हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बिग-बी ने PM मोदी की फोटो शेयर कर लिखा- ‘मैं नहीं आ पाउंगा’, प्रधानमंत्री ने जवाब देकर किया आमंत्रित

2 भाइयों के साथ मिलकर मुकाम हासिल किया

राधा वेम्बू का जन्म 24 दिसंबर 1972 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता मद्रास हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर थे। उन्होंने चेन्नई में स्कूली पढ़ाई की और फिर उन्होंने प्रतिष्ठित IIT मद्रास से इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट की डिग्री ली। राधा शादीशुदा हैं और उनक एक बच्चा भी है। वह चेन्नई में रहती हैं। कंपनी में राधा की बहुत बड़ी हिस्सेदारी है। वह कंपनी में ईमेल सर्विस, जोहो मेल के प्रोडक्ट मैनेजमेंट और कॉर्पस फाउंडेशन की निदेशक भी हैं। राधा जानकी हाईटेक एग्रो प्राइवेट नामक एग्रीकल्चर NGO की डायरेक्टर हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की कम लागत को देख अमेरिका भी हैरान, इसरो से तकनीक खरीदना चाहता है नासा

250 मेंबर्स की टीम के साथ संभालती मैनेजमेंट

राधा एक रियल एस्टेट कंपनी भी संभालती हैं। ग्लोबल लेवल पर माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसे टॉप कंपनियों को टक्कर देते हुए जोहो दुनिया के टॉप-5 बिजनेस ईमेल प्रॉवाइडर्स में से एक है। इसका श्रेय राधा वेम्बू को ही जाता है। राधा जोहो वर्कप्लेस को मैनेज करती हैं, जिसमें 250 सदस्यों की टीम है। राधा के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनको लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। जोहो इस समय वॉट्सऐप की प्रतिद्वंदी ऐप के बीटा वर्जन पर काम कर रही है, जिसका नाम अरात्ताई, मतलब चैट यानी बातचीत है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola