प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुतिन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, “मेरे दोस्त राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बेहद खुशी हुई. आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राइवेट डिनर के लिए राष्ट्रपति पुतिन को लेकर पीएम आवास पहुंचे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में प्राइवेट डिनर का आयोजन किया है. यह डिनर पीएम आवास पर आयोजित किया गया है.
Putin India Visit LIVE : रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमार पुतिन को पालम एयरपोर्ट पर रिसीव करने खुद प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे. वहीं, रूस से राष्ट्रपति कार्यालय से बयान आया है. क्रेमलिन ने कहा कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पीएम मोदी खुद पुतिन की अगवानी के लिए पहुंचेंगे.
Putin India Visit LIVE : रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमार पुतिन को पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने खुद रिसीव किया. राष्ट्रपति पुतिन दो दिन के दौरे पर भारत आए हैं. नरेंद्र मोदी ने उनके सम्मान में निजी रात्रिभोज का आयोजन किया है. यह रात्रिभोज 7, लोक कल्याण मार्ग पर होगा.
व्लादिमीर पुतिन – एक ऐसा नाम, जो दुनिया के ताकतवर नेताओं में शुमार है. लेकिन रूस के इस ताकतवर नेता का उदय किसी कल्पना से कम नहीं है. पुतिन की कहानी शुरू होती है लेनिनग्राद के एक ऐसे अपार्टमेंट से, जहां जिंदगी जीने के लिए बेसिक चीजों भी नहीं थीं. ये ही अनुभव उन्हें जिंदगी के सबक देकर चले गए. हम पुतिन की कहानी को कल्पना इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि सड़कों पर गुंदागर्दी करने वाला एक मामूली लड़का किसी देश का राष्ट्रपति बन सकता है. (टैप कर पढ़ें पूरी खबर…)
रूस के राष्ट्रपति पुतिन का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है. पीएम मोदी उन्हें रिसीव करने खुद पहुंचे हैं.
पुतिन के स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. वहां पर पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा, जिसकी पूरी तैयारी है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता एक ही गाड़ी में सवाल होकर एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगे.
रूस के इकॉनोमिक डवलपमेंट मिनिस्टर मैक्सिम रेशेतनिकोव ने कहा, “रूस की ट्रेड एक्सचेंज बढ़ाने में रुचि है. हम रूसी बाजार में इंडियन प्रोडेक्ट्स की सप्लाई बढ़ाना चाहते हैं, ताकि व्यापार में संतुलन बना रहे. हमारी रुचि इंडियन प्रोडेक्ट्स खरीदने में है.”
भारत के दो दिन के दौरे पर आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन की अगवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. यह जानकारी सूत्रों से सामने आ रही है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रूसी स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको से मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज रूसी स्वास्थ्य मंत्री, मिखाइल मुराशको से मुलाकात की. हेल्थ सेक्टर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और द्विपक्षीय सहयोग तथा साझेदारी बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की.”
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे पर, साइंस-एंड-प्रोडक्शन सेंटर मिनरल कोटिंग टेक्नोलॉजीज एलएलसी के सीईओ, स्टानिस्लाव किस्लोव कहा, “मुझे भारत आकर बहुत खुशी है. हमारे पास भारत के लिए बहुत दिलचस्प तकनीक और औद्योगिक क्षमता है. हमने रूस में 20 वर्षों तक काम किया है, और अब हम भारतीय बाजार में एंट्री करने जा रहे हैं. मेरे मानना है कि यह एक बहुत ही दिलचस्प बाजार है क्योंकि भारत में ग्रोथ का अच्छा मौका मिलता है.”
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (FIEO) के महानिदेशक और सीईओ अजय सहाय ने बताया, “अगर हम भारत के व्यापार को देखें, तो पिछले साल हमने रूस से लगभग 63 अरब डॉलर का आयात किया.हमारा निर्यात 5 अरब डॉलर का है. जैसा कि मंत्री ने कहा, यह व्यापार थोड़ा संतुलित नहीं है, इसलिए हमें इसे संतुलित करने करने की जरूरत है. व्यापार में विविधीकरण के लिए हमें नए सेक्टर इंट्रोड्यूस करने और मौजूदा सेक्टर में निर्यात को बढ़ाने की जरूरत होगी. डिजिटल पेमेंट, फिनटेक इंटिग्रेशन और हॉस्पिटैलिटी जैसे नए उभरते सेगमेंट भी सामने आएंगे. इनसे हमें व्यापार का विस्तार करने और विविधता लाने में मदद मिलेगी.”
वीडियो : रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने मानेकशॉ सेंटर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पुतिन की यह यात्रा भारत–रूस आर्थिक सहयोग को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाएगी. राष्ट्रपति पुतिन बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ आ रहे हैं. भारत को रूस के साथ व्यापार घाटा कम होने की उम्मीद है. भारतीय निर्यात बढ़ाने के लिए कई नए रास्तों पर काम हो रहा है- दवा उद्योग, ऑटोमोबाइल, कृषि उत्पाद और समुद्री उत्पाद प्रमुख क्षेत्र होंगे. भारतीय व्यवसायों और उत्पादों को रूस में बड़ा बाज़ार मिल सकता है. इससे नौकरियां पैदा हो सकती हैं और किसानों के लिए बेहतर अवसर बनेंगे. कई समझौते और MoUs होने की उम्मीद है. लोगों के बीच संपर्क, मोबिलिटी पार्टनरशिप, संस्कृति और वैज्ञानिक सहयोग में भी इजाफा भी देखने को मिल सकता है.
भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में एयरफोर्स स्टेशन, पालम में रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव का स्वागत किया.इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी मौजूद थे.
ये तस्वीरें साल 2001 की मॉस्को की हैं. तब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी साथ थे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने दिल्ली में नेशनल वार मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की. रूसी रक्षा मंत्री आज मानेकशॉ सेंटर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से पहले PHDCCI के सीईओ और महासचिव रंजीत मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच बैठक बहुत महत्वपूर्ण है. यह संतुलित और स्थिर वैश्विक व्यवस्था को भी आकार देती है. हमें लगता है कि भारतीय और रूसी उद्योगों के बीच कई सहयोग होंगे, खासकर प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में समझौते होंगे. दोनों प्रमुख नेताओं के बीच बैठक यह दर्शाती है कि भारत की विदेश नीति स्वतंत्र और राष्ट्रहित में है. हम भारतीय उद्योग, खासकर प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, ऊर्जा सुरक्षा और हाइड्रोकार्बन के लिए बड़े अवसर देखते हैं. हमें उम्मीद है कि यह दीर्घकालिक साझेदारियां होंगी.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत के लिए रवाना हो गए हैं, जबकि उनके मंत्री पहले ही भारत पहुंच गए हैं, जो भारतीय मंत्रियों से मुलाकात भी कर रहे हैं, वहीं रूसी प्रतिनिधिमंडल भी पहले ही भारत पहुंच गया है.
Putin India Visit LIVE Updates : रूस के राष्ट्रपति पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर पहुंच गए हैं. पुतिन का विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया. उनके स्वागत के लिए प्रोटोकॉल तोड़कर खुद पीएम मोदी एयरपोर्ट पहुंचे थे. जैसे ही पुतिन विमान से नीचे उतरे, पीएम मोदी ने उन्हें गले से लगाया. फिर पुतिन को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी में सवार होकर एयरपोर्ट से बाहर निकले. कुछ देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी के प्राइवेट डिनर में पुतिन शामिल होंगे.
भारत-रूस समिट में लेंगे हिस्सा
बता दें कि पुतिन 23वें भारत-रूस समिट में हिस्सा लेंगे. यह समिट हर साल होने वाला इवेंट है, जिसकी मेजबानी बारी-बारी दोनों देश करते हैं. पुतिन के साथ उनके कुछ खास मंत्री भी पहुंचे हैं. संभावना जताई जा रही है कि इस दौरे में रूस के साथ कई डील हो सकती हैं. समिट के अलावा पुतिन-मोदी की द्विपक्षीय वार्ता भी होगी, जिसमें क्रूड ऑयल, S-400 मिसाइल सिस्टम डील और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बात होगी.
---विज्ञापन---
ऐसे होंगी बैठकें और बातचीत
बता दें कि हैदराबाद हाउस में पहली बातचीत सीमित सदस्यों के बीच होगी, जिसमें शीर्ष नेता खुलकर चर्चा करेंगे. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत शुरू होगी. समिट, द्विपक्षीय वार्ता और बैठकों के बाद 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के साथ लंच के बाद दोनों जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट जारी करेंगे. दोनों देशों के कारोबारियों की बैठकें भी साथ-साथ चलेंगी. शुक्रवार देर रात पुतिन मॉस्को लौट जाएंगे.
---विज्ञापन---
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…