Hyderabad News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ को लेकर अब चौंकाने वाला दावा किया है। ओवैसी ने तेलंगाना विधानसभा में आरोप लगाया कि भगदड़ में महिला की मौत के बाद एक्टर ने थिएटर में फिल्म देखी। बाद में जाते समय अपने प्रशंसकों की तरफ हाथ भी हिलाया। इस दौरान ओवैसी ने किसी का नाम न लेते हुए कहा कि उनको पता लगा है कि जब एक्टर को भगदड़ के बारे में पता लगा तो उन्होंने कहा था कि अब फिल्म हिट हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:Jaipur Tanker Blast: अब तक 14 मौतें, झुलसे शवों की पहचान मुश्किल; पूर्व IAS लापता… पुलिस ऐसे लगाएगी पता
अकबरुद्दीन ओवैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ का जिक्र कर रहे थे। प्रीमियर के दौरान एक तेलुगु सुपरस्टार आए थे। जिनके ऊपर अकबरुद्दीन ओवैसी ने असंवेदनशील होने के आरोप लगाए हैं। ओवैसी ने कहा कि कार से जाते समय एक्टर ने भीड़ की ओर हाथ हिलाया। इतना ही नहीं, उन्होंने पीड़ित और उनके परिवारों वालों से मिलना तो दूर, बातचीत करने की जहमत तक नहीं उठाई। तेलंगाना विधायक ने कहा कि वे भी पब्लिक मीटिंग्स में जाते हैं। जहां हजारों लोग आते हैं। लेकिन वे ये जरूर सुनिश्चित करते हैं कि कोई अप्रिय घटना न हो जाए। व्यवस्था बनी रहे, उनका यही प्रयास होता है।
यह भी पढ़ें:कुवैत में मिनी हिंदुस्तान दिख रहा… कम्यूनिटी प्रोग्राम में बोले PM मोदी
इस मामले में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भी बयान जारी किया। रेड्डी ने कहा कि पुलिस की अनुमति के बिना तेलुगु सुपरस्टार ‘पुष्पा-2’ की स्क्रीनिंग के लिए संध्या थिएटर में गए थे। सीएम ने आरोप लगाया कि एक्टर महिला की मौत के बाद भी सिनेमा हॉल के अंदर रहे। जिसके बाद पुलिस ने उनको जबरन निकाला था। रेड्डी ने वीडियो के आधार पर आरोप लगाया कि उन्होंने रोड शो निकाला, पब्लिक को देख हाथ हिलाया। थिएटर प्रबंधन की ओर से 2 दिसंबर को पुलिस से लेटर लिख सिक्योरिटी की डिमांड की गई थी। जिसमें सुपरस्टार के आने का हवाला दिया था। लेकिन पुलिस ने भीड़ प्रबंधन में कठिनाइयों का हवाला देकर आवेदन को रिजेक्ट कर दिया था।
विशेषाधिकार नहीं दे सकते
सीएम ने कहा कि अभिनेता को कार से हाथ हिलाते देख लोग उनकी झलक पाने के लिए धक्कामुक्की करने लगे थे। उन्होंने कई फिल्मी हस्तियों को भी निशाने पर लिया। एक्टर की गिरफ्तारी के बाद उनसे मिलने घर जाने को गलत करार दिया। सीएम ने कहा कि सितारों को घटना में घायल लड़के से मिलने के लिए सहानुभूति दिखाई जानी चाहिए थी। इस तरह का अमानवीय व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था। रेड्डी ने कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए किसी को विशेषाधिकार नहीं दे सकते। उनके लिए जनता सर्वोपरि है।
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
41 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
48 mins ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
1 hr ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines