कभी लॉरेंस को गुड मॉर्निंग बोलने वाले सिद्धू मूसेवाला से कैसे बिगड़ी बात? गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इंटरव्यू में बताई हत्या की वजह

Goldy Brar On Sidhu Moose Wala Murder : गैगस्टर गोल्डी बराड़ और उसके गैंग के लोगों ने साल 2022 में पंजाब के फेसम सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्धू मूसेवाला को क्यों मारा गया? गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इंटरव्यू में हत्या की वजह बताई।

Sidhu Moosewala Song During London Fashion Week

पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला। (File Photo)

विज्ञापन

Goldy Brar On Sidhu Moose Wala Murder : 2022 के मई में मशहूर पंजाबी संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और उसके गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया। सिद्धू मूसेवाला पंजाब के मानसा जिले में अपने पैतृक गांव के पास अपनी काली महिंद्रा थार एसयूवी जा रहा था, तभी दो गाड़ियां उनका पीछा करने लगीं। एक गाड़ी ने सड़क पर अचानक से कट मार दिया और मूसेवाला का रास्ता रोक दिया। इसके बाद पंजाबी सिंगर की एसयूवी पर 100 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के दो साल से अधिक समय बाद मुख्य आरोपी सतिंदरजीत सिंह या गोल्डी बराड़ ने BBC को दिए इंटरव्यू में बताया कि उसने और उसके गैंग के लोगों ने मूसेवाला की हत्या क्यों की? गोल्डी बराड़ ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला ने अपने अहंकार में कुछ ऐसी गलतियां कीं, जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता था। ऐसे में हमारे पास उसे मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उसे अपने किए का नतीजा भुगतना ही था।

विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई को गुड मॉर्निंग भेजता था सिद्धू मूसेलावा : गोल्डी बराड़

गोल्डी बराड़ ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में था। मुझे नहीं पता कि उसे किसने मिलवाया और मैंने कभी नहीं पूछा, लेकिन उन्होंने बात की थी। लॉरेंस बिश्नोई की चापलूसी करने के लिए सिद्धू मूसेवाला ‘गुड मॉर्निंग’ और ‘गुड नाइट’ मैसेज भी भेजता था।

एक कबड्डी टूर्नामेंट से शुरू हुआ था विवाद  

बराड़ ने दावा किया कि पंजाब में एक कबड्डी टूर्नामेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ था। वह एक ऐसा गांव है, जहां से हमारे दुश्मन गैंग के सदस्य आते हैं। मूसेवाला हमारे प्रतिद्वंद्वियों को बढ़ावा दे रहा था। इसे लेकर लॉरेंस और अन्य लोग उससे नाराज हो गए। उन्होंने सिद्धू को धमकी भी दी थी, लेकिन उसके बाद सिंगर ने उसके प्रतिद्वंद्वियों का साथ नहीं छोड़ा।

विज्ञापन

कौन है गोल्डी बराड़ा?

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का मूल निवासी गोल्डी बराड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। कनाडा में रहने वाले गोल्डी बराड़ को आधिकारिक तौर पर सख्त गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकी घोषित किया गया है। इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट भी जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ