लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सरगना गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से है कनेक्शन

एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के फर्जी पासपोर्ट मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल सरकार के रूप में हुई है। NIA ने आरोपी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया है। पढ़ें दीपक दुबे की पूरी रिपोर्ट।

Sidhu Moose Wala Case Lawrence Bishnoi Gang, लॉरेंस बिश्नोई गैंग, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सरगना गिरफ्तार, सिद्धू मुसलेवाला हत्याकांड में था शामिल

विज्ञापन

एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के फर्जी पासपोर्ट मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल सरकार के रूप में हुई है। NIA ने आरोपी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद आरोपियों को देश से भगाने में मदद की थी।

गैंग के गुर्गों के लिए फर्जी पासपोर्ट की करता था  व्यवस्था

National Investigation Agency (NIA) की जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल सरकार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता था। वह बिश्नोई गैंग के गुर्गों के लिए फर्जी पासपोर्ट की व्यवस्था करता था। राहुल बिश्नोई गैंग के लिए बड़ी वारदात करने वाले बदमाशों को देश से बाहर भगाने में मदद करता था। राहुल ने ही सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों को देश बाहर भगाने में मदद की थी। एनआईए अब राहुल के फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले पूरे नेटवर्क को ट्रेस करने में जुटी है।

विज्ञापन

मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी की भी की मदद

एनआईए के मुताबिक, राहुल सरकार सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन थापन उर्फ ​​सचिन बिश्नोई की भी मदद की थी। सचिन बिश्नोई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी है। आरोपी राहुल की गिरफ्तारी इसी के तहत की गई। यह मामला अगस्त 2022 में गृह मंत्रालय के निर्देश पर दर्ज किया गया था।

2022 में हुई थी मूसेवाला की हत्या

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने उनकी कार को घेरकर तकरीबन 35 से 40 राउंड फायर किए। जिसके बाद शूटर भाग गए। सिद्धू मूसेवाला को जब अस्पताल ले जाया गया तब तक सिंगर ने दम तोड़ दिया था। बाद में हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी। पुलिस ने इस मामले में 30 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ