Punjab: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई घटना को सीएम मान ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, दिये उच्च स्तरीय जांच के आदेश

Chandigarh University
विज्ञापन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “बेटियां हमारी शान, मर्यादा और गौरव हैं और ऐसी कोई भी घटना निंदनीय है। भगवंत मान ने कह कि वह घटना के बारे में जानकर दुखी हैं और उन्होंने जिला प्रशासन से घटना की गहन जांच करने को कहा है।

Advertisment

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस जघन्य अपराध में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। भगवंत मान ने लोगों से असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों में न आने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ