Punjab Accident News: पंजाब में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई है। इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में 6 साल के बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। वहीं शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कार में 5 लोग सवार थे
हादसा पंजाब के होशियारपुर में हुआ है। शनिवार की सुबह करीब 7 बजे टोयोटा कार को एक टैंकर ट्रक ने टक्कर मार दी। कार में ड्राइवर समेत 5 लोग सवार थे। एएसआई राजेश कुमार के अनुसार, हादसा काफी भीषण था। हादसे में ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 साल का बच्चा भी शामिल था। एक महिला बुरी तरह से जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- इस अरबपति ने दिया 44000 करोड़ का दान, बदली वसीहत, जानें किसे मिलेगी ये संपत्ति?
16 साल के किशोर की भी मौत
पुलिस के अनुसार, कटरा निवासी फारुख अहमद अपने भाई आरिफ अहमद, पत्नी सारिश नजनीन के साथ पंजाब आया था। कार में 2 बच्चे मोबिश (17) और अर्शलान (16) भी थे। हादसे में फारुख, आरिफ, अर्शलान और मोबिश की मौत हो गई। वहीं सारिश बुरी तरीके से घायल है। सारिश को अमृतसर के अस्पताल में एडमिट किया गया है। उसका अभी इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया है।
चंडीगढ़ जा रहा था परिवार
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि फारुख के भाई आरिफ अहमद की तबियत खराब थी। वह पिछले कई दिन से बीमार चल रहा था। चंडीगढ़ में आरिफ का इलाज करवाने के लिए सभी सुबह 3 बजे कटरा से निकले। 7 बजे के करीब होशियारपुर-टांडा रोड पर एक टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की तहकीकात जारी है। पुलिस का कहना है कि टक्कर के फौरन बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ट्रक हिमाचल प्रदेश का है। पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- पुलिस के सामने 13 साल के बच्चे ने दिखाई नकली बंदूक, पुलिस ने समझा असली और कर दिया शूट, हुई मौत
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
1 hr agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
1 hr ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
1 hr agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
2 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines