पुलिस के सामने 13 साल के बच्चे ने दिखाई नकली बंदूक, पुलिस ने समझा असली और कर दिया शूट, हुई मौत

American Police Shoot 13 Year Old Kid: छोटे बच्चों को बंदूक चलाने का काफी शौक होता है। ऐसे में बच्चे खिलौने वाली बंदूक रखना पसंद करते हैं। हालांकि इसी नकली बंदूक ने एक 13 साल के बच्चे की जान ले ली। बच्चे के हाथ में बंदूक देख गलतफहमी का शिकार हुई पुलिस ने उसे गोली मार दी।

Police Gun Shoot

American Police Shoot 13 Year Old Kid: अमेरिका में अपराध की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। हिंसा प्रदर्शन से लेकर अमेरिकी पुलिस के एक्शन किसी से छिपे नहीं हैं। मगर अब अमेरिका से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। एक 13 साल के बच्चे ने पुलिस को देखकर नकली बंदूक तान दी लेकिन पुलिस उस बंदूक को असली समझ बैठी। पुलिस ने बच्चे को गोली मार दी। वहीं अस्पताल पहुंचने पर बच्चे की मौत हो गई है।

विज्ञापन

पुलिस को हुई गलतफहमी

ये मामला मैनहट्टन से लगभग 400 किलोमीटर दूर यूटिका का है। इलाके में एक डकैती की जांच चल रही थी। पुलिस के अनुसार डकैतों का हुलिया 13 साल के बच्चे से मिलता-जुलता था। ऐसे में शक के आधार पर पुलिस ने रात को करीब 10 बजे दो युवकों को रोका। पुलिस को देखते ही एक युवक भाग खड़ा हुआ तो वहीं दूसरे ने बंदूक तान ली। बच्चे के हाथ में बंदूक देखकर पुलिस भी गलतफहमी का शिकार हो गई। पुलिस को लगा कि बंदूक असली है। ऐसे में पुलिस ने बच्चे को फौरन गोली मार दी।

विज्ञापन

बच्चे की हुई मौत

हालांकि गोली मारने के बाद जब पुलिस को समझ आया कि बच्चा आरोपी नहीं है और उसके हाथ में मौजूद हैंडगन नकली है। तभी पुलिस ने आनन-फानन में बच्चे को व्यानन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने दी सफाई

पुलिस का कहना है कि बच्चे हाथ में मिली बंदूक बिल्कुल असली गन से मेल खा रही थी। वहीं बच्चे को छोड़कर मौके से भाग निकलने वाले दूसरे युवक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार ये सारी घटना वीडियो में रिकॉर्ड की गई है। गोली चलाने वाले पुलिस ऑफिसर का नाम पैट्रिक हुस्ने है, जिन्होंने 6 महीने पहले ही अमेरिकी पुलिस फोर्स ज्वॉइन की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ