Pulwama Attack Anniversary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को करनाल में हरियाणा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर अवार्ड प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने CRPF जवानों पर हुए कायरतापूर्ण हमले की चौथी बरसी (Pulwama Attack Anniversary) पर पुलवामा के शहीदों को याद किया।
अमित शाह ने कहा, ‘2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए कायरतापूर्ण हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।’ उन्होंने कहा, “उन 40 सैनिकों के नाम भारत के शौर्य और बलिदान के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों से अंकित रहेंगे। उनके बलिदान का देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान है।”
और पढ़िए –Mumbai Pollution: दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना मुंबई, जानें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का हाल
2019 में शहीद हुए थे CRPF के 40 जवान
बता दें कि 14 फरवरी 2019 को सुरक्षा बल के काफिले में विस्फोट होने के बाद CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। आतंकवाद पर अमित शाह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2014 से भारत के गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों का समाधान किया है।
और पढ़िए –Hajipur News: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की हत्या की साजिश, वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कश्मीर में आतंकवाद की गतिविधियां काफी कम हो गई हैं और रिकॉर्ड पर्यटक हर साल कश्मीर पहुंच रहे हैं।
पूर्वोत्तर में उग्रवाद की स्थिति पर शाह ने कहा, “पूर्वोत्तर में अब शांति है। इस क्षेत्र के राज्यों में हुए कई समझौते के बाद युवाओं ने विभिन्न उग्रवादी समूहों को छोड़ दिया और सामान्य जीवन शुरू करने के लिए आत्मसमर्पण कर दिया।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
6 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines