हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्टः बिहार के हाजीपुर से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक बदमाश केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को गोली मारने की बात कह रहा है।

वायरल वीडियो के अनुसार युवक बोल रहा है कि मैं नित्यानंद राय की सुपारी ले लेता हूं। 2 गोली दाग दूंगा। इसके बाद वो कहता है कि महाशिवरात्रि पर गोली मार दूंगा। 3 साल से यही सपना देख रहा हूं।

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश कर रही है। वीडियो में दिख रहे अन्य युवकों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार युवक की पहचान 28 वर्षीय माधव कुमार के रूप में हुई है। वह वैशाली जिले के गोरौल का रहने वाला है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है की किस मकसद से यह वीडियो बनाकर वायरल किया गया है इस वीडियो बनाने में संलिप्त सभी युवक को पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ