Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर अमित शाह बोले- 40 शहीदों के नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित हैं

Pulwama Attack Anniversary, Amit Shah, President colour award, Haryana police

Pulwama Attack Anniversary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को करनाल में हरियाणा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर अवार्ड प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने CRPF जवानों पर हुए कायरतापूर्ण हमले की चौथी बरसी (Pulwama Attack Anniversary) पर पुलवामा के शहीदों को याद किया।

विज्ञापन

अमित शाह ने कहा, ‘2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए कायरतापूर्ण हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।’ उन्होंने कहा, “उन 40 सैनिकों के नाम भारत के शौर्य और बलिदान के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों से अंकित रहेंगे। उनके बलिदान का देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान है।”

विज्ञापन

2019 में शहीद हुए थे CRPF के 40 जवान

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को सुरक्षा बल के काफिले में विस्फोट होने के बाद CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। आतंकवाद पर अमित शाह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2014 से भारत के गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों का समाधान किया है।

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कश्मीर में आतंकवाद की गतिविधियां काफी कम हो गई हैं और रिकॉर्ड पर्यटक हर साल कश्मीर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर में उग्रवाद की स्थिति पर शाह ने कहा, “पूर्वोत्तर में अब शांति है। इस क्षेत्र के राज्यों में हुए कई समझौते के बाद युवाओं ने विभिन्न उग्रवादी समूहों को छोड़ दिया और सामान्य जीवन शुरू करने के लिए आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ