पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी) में विधानसभा चुनाव को लेकर देशभर में राजनीतिक हलचल तेज है. बुधवार, 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न होते ही पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं. पुडुचेरी के चुनाव नतीजों का भी सभी को बेसब्री से इंतजार है. बंगाल में मतदान खत्म होते ही पुडुचेरी के भी एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए. राज्य में एनडीए (NDA), कांग्रेस लीडिंग गठबंधन (MGB) और एक्टर विजय की पार्टी टीवीके (TVK) के बीच कड़ा मुकाबला है.
क्या कहता है पुडुचेरी का एग्जिट पोल?
- पीपल्स प्लस के एग्जिट पोल में बीजेपी को 16-19 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 10 से 12 सीटें, टीवीके के शून्य और अन्य को 1 से 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
- एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल ने बीजेपी की सरकार बनती दिखाई दे रही है. पोल में NDA-16 से 20 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8 सीटें और अन्य को 3 से 7 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं.
यह भी पढ़ें: Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में किसका होगा राजतिलक? एग्जिट पोल ने की भविष्यवाणी
कब और कितने चरण में हुआ था मतदान?
गौरतलब है कि पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम की तारीखों के साथ ही हुआ था. पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का ऐलान 15 मार्च को हुआ था. एक चरण में हुए मतदान 9 अप्रैल को संपन्न कराए गए थे. अब वोटो की गिनती 4 मई को होगी, जिसके बाद ही स्पष्ट नतीजे सामने आएंगे. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या 4 मई को आने वाले नतीजे एग्जिट पोल को सही ठहराएंगे, या देशभर के एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणी गलत साबित होगी.
यह भी पढ़ें: Assam Exit Poll Results 2026: असम में बीजेपी की हैट्रिक, एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 100 सीटों का अनुमान
कितने प्रतिशत हुई थी वोटिंग?
आपको बता दें कि पुडुचेरी में कुल 30 विधानसभा सीटे हैं, इसके अलावा 3 सीटें भारत सरकार द्वारा मनोनीत सदस्यों के लिए रिजर्व रखी गई हैं. मतदान के दौरान पुडुचेरी में बड़ी संख्या में वोटर्स ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था. 9 अप्रैल को हुए मतदान में रिकॉर्ड 89.87% वोटिंग दर्ज की गई. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा वोटिंग प्रतिशत है. 13,000 मतदाताओं ने डाक मतपत्रों से वोट डाला, इसके अलावा सेवा मतदाता 4 मई सुबह 8 बजे तक ऐसा कर सकते हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मतदान प्रतिशत 91.23% तक पहुंच सकता है.
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
45 mins agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
55 mins ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
2 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
3 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines