Priyanka Gandhi speak bloodshed and violence in Gaza by Israel: इजराइल और हमास में कई दिनों से युद्ध जारी है। इस युद्ध में अबतक दोनों ओर से हजारों लोगों की मौत हो गई है। इजराइल और हमास के बीच अभी तक युद्ध थमा नहीं है। मीडिया में ऐसी कई रिपोर्ट सामने आईं, जिसमें कथित तौर पर दावा किया गया कि इजराइल के हमले में गाजा में हजारों बच्चों की बरहमी से हत्या हो गई है। इसको लेकर यूएन समेत कई देशों ने इजराइल की आलोचना की। इजराइल और हमास युद्ध में इतना खून-खराबा और मारकाट देखने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी भड़क गई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई अंतराराष्ट्रीय कानून नहीं है। जिसका उल्लंघन नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि आखिर कब जागेगी इंसानियत।
ये भी पढ़ें: ‘या तो मुझे मौत दे देना या जीत’, ED की रेड के बाद रो पड़े कांग्रेस विधायक, देखें वीडियो
कब जागेगी इंसानियत?
गाजा में लागतार इजराइल के हमले को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भड़क कर कहा कि इंसानियत कब जागेगी? ऐसा कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है, जिसका वहां उल्लंघन नहीं हुआ हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दशकों से चले आ रहे इजराइली-फिलिस्तीनी संघर्ष में गाजा में मरने वालों की बढ़ती संख्या चौकाने वाली है। हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इस युद्ध में 7,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए है। एक्स पर एक पोस्ट में प्रियंका गांधी ने कहा कि गाजा में 7,000 लोगों की हत्या के बाद भी खून-खराबे और हिंसा का सिलसिला नहीं रुका है।
ये भी पढ़िए: ‘मुसलमान क्राइम में नंबर-1 हैं’, AIUDF के प्रमुख अजमल अपने बयान पर कायम, बोले- यही हकीकत
ऐसी कोई सीमा नहीं है, जिसे पार नहीं किया गया हो
उन्होंने कहा कि इन 7,000 लोगों में से 3,000 मासूम बच्चे थे। प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसा कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है जिसका उल्लंघन न किया गया हो। ऐसी कोई सीमा नहीं है, जिसे पार नहीं किया गया हो। ऐसा कोई नियम नहीं है जिसका उल्लंघन नहीं किया गया हो। कितनी जानें और कितने बच्चों की बलि चढ़ाने के बाद, कब जागेगी इंसानियत? क्या इंसान होने का एहसास बाकी है? क्या कभी था?” बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर अचनाक हमला कर दिया था, इस हमले में 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे। हमास ने गाजा में 220 से अधिक लोगों को बंधक बना रखा है। इजराइल ने जवाबी हमला कर गाजा में हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
संबंधित खबरें
ओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
32 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
3 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines