---विज्ञापन---

देश angle-right

प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी या नहीं! सामने आया ये बड़ा अपडेट

Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो वे पूरे देश में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार पर फोकस करेगी।

---विज्ञापन---

UP Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेंगी। सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी पूरे देश में प्रचार पर फोकस कर रही हैं। कुछ दिनों से यह अटकलें लगाई जा रही थी कि प्रियंका गांधी मां सोनिया गांधी की सीट पर रायबरेली से और राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं।

यूपी की कांग्रेस इकाई की ओर से ऐसा प्रस्ताव बनाकर कांग्रेस आलाकमान को भेजा गया था जिसमें अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाने की बात कही गई थी। पिछले दिनों सीईसी की बैठक में इन दोनों सीटों की दावेदारी को लेकर चर्चा की गई थी। इस दौरान पार्टी की मीटिंग में मौजूद दोनों नेताओं ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।

---विज्ञापन---

2019 में दो सीटों से चुनाव लड़े थे राहुल गांधी

बता दें कि 2019 का लोकसभा चुनाव राहुल गांधी से दो सीटों से लड़े थे। अमेठी और वायनाड। इसमें से वायनाड सीट पर तो उन्होंने जीत दर्ज की थी लेकिन अमेठी सीट पर उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से 50 हजार से अधिक मतों से पराजित होना पड़ा था। ऐसे में इस बार कयास लगाए जा रहे थे कि गांधी-नेहरू परिवार की परंपरागत सीट से कांग्रेस परिवार के ही किसी सदस्य को मैदान में उतारेगी, लेकिन दोनों के इंकार के बाद यूपी कांग्रेस की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।

With Sonia's exit, Priyanka enters via Rahul Yatra today | Lucknow News -  The Indian Express

---विज्ञापन---

राॅबर्ट वाड्रा कर रहे हैं दावेदारी

वहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2019 का लोकसभा चुनाव रायबरेली से लड़ा था। वे 1999 से इस सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं। सोनिया गांधी इस बार का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं इसकी वजह उनका खराब स्वास्थ्य है। ऐसे में सोनिया फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। उधर प्रियंका गांधी के पति राॅबर्ट वाड्रा ने आज से कुछ रोज पहले हरिद्वार में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि पूरे देश से आवाज आ रही है कि मुझे सक्रिय राजनीति में आना चाहिए क्योंकि मैं हमेशा देश की जनता के बीच रहा हूं।

ये भी पढ़ेंः ‘PM को पता था फिर भी वोट मांगा…’ प्रज्वल रेवन्ना के बहाने असदुद्दीन ओवैसी का जुबानी हमला

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः प्रज्वल रेवन्ना को JDS से निकालने की तैयारी, आज बैठक के बाद हो सकता है ऐलान!

First published on: Apr 30, 2024 09:34 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola